बॉलीवुड

Anil Kapoor ने अपनी फिल्म को लेकर गलत खबर शेयर करने वाले की लगाई क्लास, एक्टर का गुस्सा देख यूजर ने डिलीट किया ट्वीट

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपने खुशमिजाजी और मस्तीभरे अंदाज एक लिए जाने जाते हैं. हालांकि कई बार ऐसे मौके भी आते हैं जब एक्टर किसी से बेहद नाराज हो जाते हैं और उनका गुस्सा उनकी बातों में भी साफ झलकता है.

Anil Kapoor ने अपनी फिल्म को लेकर गलत खबर शेयर करने वाले की लगाई क्लास, एक्टर का गुस्सा देख यूजर ने डिलीट किया ट्वीट
अनिल कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपने खुशमिजाजी और मस्तीभरे अंदाज एक लिए जाने जाते हैं. हालांकि कई बार ऐसे मौके भी आते हैं जब एक्टर किसी से बेहद नाराज हो जाते हैं और उनका गुस्सा उनकी बातों में भी साफ झलकता है. अनिल ने हाल ही में ट्विटर पर एक ऐसे यूजर की क्लास लगा दी जिसने उनकी आगामी प्रोजेक्ट से जुड़ी गलत खबर को अपने ट्विटर पर शेयर कर दिया था. अनिल ने उस यूजर की खबर का पूरी तरह से खंडन किया है.

दरअसल, अनिल कपूर को लेकर कहा गया कि अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra) पर बन रही बायोपिक फिल्म का काम रोक दिया गया है और मेकर्स ने इस फिल्म का प्लान किसी कारण रद्द कर दिया है. इस फिल्म में अनिल अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) के साथ नजर आनेवाले हैं.

ये भी पढ़ें: ‘जुग जुग जीयो’ के कलाकारों के संक्रमित होने की अफवाहों के बीच अनिल कपूर की जांच रिपोर्ट आयी निगेटिव

खबर को पढ़ने अनिल ने उस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "ये सच नहीं है. अपना सोर्स चेक करो." वेबसाइट द्वारा शेयर की गई खबर में लिखा गया कि हर्षवर्धन कपूर अपनी आनेवाली फिल्म 'थार' के काम में जुटे हुए हैं और इसपर फोकस करना चाहते हैं. इसी के चलते पिता अनिल कपूर के साथ उनकी फिल्म के काम को ठंडे बसते में डाल दिया गया है.

लेकिन अब खुद अनिल कपूर ने आगे आकर इन खबर को पूरी तरह से गलत बताया है. बता दें कि अनिल जल्द ही फिल्म 'जग जग जियो' में नीतू सिंह, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2021 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).