Anil Kapoor Birthday: फिल्म जुग जुग जियो के सेट पर मनाया गया अनिल कपूर का बर्थडे, देखिए Inside Video
वरुण धवन, नीतू कपूर और फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता कोरोना की चपेट में आ गए थे. जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को भी रोक दिया गया था. लेकिन अब ये सभी कोरोना से लड़ाई के बाद सेट पर लौट आए हैं.
बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके इस खास जन्मदिन पर तमाम चाहनेवाले बधाई देने में जुटे हुए हैं. फिलहाल अनिल कपूर अपनी नई फिल्म जुग जुग जियो (Jug Jugg Jeeyo) की शूटिंग में बिजी हैं. ऐसे में उन्होंने अपना 64वां जन्मदिन फिल्म के सेट पर केक काटकर मनाया. जहां फिल्म के बाकी सितारें जैसे नीतू कपूर, कियारा आडवाणी और वरुण धवन भी मौजूद रहें. वरुण ने अपने इंस्टा स्टोरी में बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है. जिसमें अनिल कपूर के चेहरे पर मौजूद ख़ुशी देखते ही बन रही थी.
आपको बता दे कि वरुण धवन, नीतू कपूर और फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता कोरोना की चपेट में आ गए थे. जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को भी रोक दिया गया था. लेकिन अब ये सभी कोरोना से लड़ाई के बाद सेट पर लौट आए हैं. ऐसे में ये सभी अनिल कपूर का जन्मदिन मनाते दिखाई दिए. आप भी देखिए सेट पर अनिल कपूर के बर्थडे का ये जश्न.
View this post on Instagram
वैसे आपको बता दे कि अनिल कपूर के लिए आज का दिन डबल सेलिब्रेशन का है. क्योंकि आज नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म AK vs AK रिलीज हो रही हैं. इस फिल्म में वो अनुराग कश्यप के साथ अहम भूमिका में हैं. ये पहली बार है कि जब अनिल कपूर के जन्मदिन पर उनकी फिल्म रिलीज हो रही हैं. इस फिल्म में अनिल कपूर के दोनों बच्चे सोनम और हर्षवर्धन भी नजर आयेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2020 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

