बॉलीवुड

अनन्या पांडे के इस सीन से प्रभावित होकर निर्देशक ने उन्हें दिया था 500 रुपये का इनाम

अनन्या पांडे जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक मुदस्सर अजीज ने अनन्या की एक्टिंग से प्रसन्न होकर उन्हें 500 रुपये का इनाम दिया था.

अनन्या पांडे के इस सीन से प्रभावित होकर निर्देशक ने उन्हें दिया था 500 रुपये का इनाम
अनन्या पांडे (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student Of The Year 2) से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ. अब वह जल्द ही कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) में नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक मुदस्सर अजीज (Mudassar Aziz) ने अनन्या की एक्टिंग से प्रसन्न होकर उन्हें 500 रुपये का इनाम दिया

था.

मुंबई मिरर से बात करते हुए अनन्या पांडे ने बताया कि, "कार्तिक के डायलॉग पर मुझे सिर्फ रिएक्शन देना था. ऐसा करना बहुत मुश्किल होता है. जब शॉट पूरा हो गया, तब मुदस्सर काफी खुश हुए. फिर उन्होंने मेरे पास आकर मुझे 500 रुपये दिये और कहा कि उन्हें सीन बेहद पसंद आया."

 

View this post on Instagram

 

better than ur ex, better than ur next 🤷🏻‍♀️

A post shared by Ananya 👩🏻‍🎓💫 (@ananyapanday) on

यह भी पढ़ें:- अनन्या पांडे ने फेक एडमिशन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, शेयर किया ये पोस्ट

आपको बता दें कि फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के अलावा भूमि पेडनेकर भी अहम रोल में है. भूमि फिल्म में कार्तिक की पत्नी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी. अनन्या को कार्तिक की प्रेमिका के रूप में देखा जाएगा. यह फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.कार्तिक आर्यन की यह फिल्म साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म पति पत्नी और वो की रीमेक है. इस फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर ने अहम भूमिकाएं निभाई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2019 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).