Amrita Rao-RJ Anmol blessed with a baby boy: अमृता राव और आरजे अनमोल बने माता-पिता, अभिनेत्री ने दिया बेटे को जन्म
एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल माता-पिता बन गए हैं. अभिनेत्री ने रविवार को बेटे को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी उनकी प्रवक्ता ने मीडिया को देते हुए बताया कि आज सुबह अमृता राव और आरजे अनमोल के घर बेटे का जन्म हुआ है. मां और बच्चा दोनों ही बेहद स्वस्थ हैं.
Amrita Rao-RJ Anmol blessed with a baby boy: एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल माता-पिता बन गए हैं. अभिनेत्री ने रविवार को बेटे को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी उनकी प्रवक्ता ने मीडिया को देते हुए बताया कि आज सुबह अमृता राव और आरजे अनमोल के घर बेटे का जन्म हुआ है. मां और बच्चा दोनों ही बेहद स्वस्थ हैं. अमृता ने अक्टूबर में अपनी प्रेगनेंसी की बात का खुलासा करते हुए बताया था कि वो जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं.
सोशल मीडिया अमृता की बेबी बंप वाली एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वो पति आरजे अनमोल के साथ मुंबई में स्पॉट हुई थी. इसके बाद से ही अमृता की प्रेगनेंसी को लेकर काफी अटकलें लगाई गईं. बाद में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी बेबी बंप वाली फोटो पोस्ट करके औपचारिक रूप से इस बात की जानकारी दी कि वो गर्भवती हैं.
एक्ट्रेस ने अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों से आग्रह किया था कि वो उनके लिए प्रार्थना करें और इसी तरह अपना प्रेम बनाए रखें. आज उनके घर में बेटे के जन्म से खुशियों का माहोल है. शादी के 4 साल बाद इनके घर किलकारियां गूंजी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2020 08:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

