फिल्म 'झूंड' के लिए सैराट निर्देशक नागराज मंजुले को मिला बिग बी का साथ, ये रही डिटेल्स
मेगास्टार अमिताभ बच्चन नवंबर में फिल्म निर्माता नागराज मंजुले की अगली फिल्म ‘झुंड’ की शूटिंग शुरू करेंगे. अभिनेता इस समय चल रहे अपने गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की समाप्ति के बाद नागपुर में फिल्म की लगातार शूटिंग करेंगे.
मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन नवंबर में फिल्म निर्माता नागराज मंजुले की अगली फिल्म ‘झुंड’ की शूटिंग शुरू करेंगे. अभिनेता इस समय चल रहे अपने गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की समाप्ति के बाद नागपुर में फिल्म की लगातार शूटिंग करेंगे.
काफी प्रसिद्ध हुई फिल्म ‘सैराट’ के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘झुंड’ में बच्चन एक प्रोफेसर की भूमिका में होंगे जो गली-मुहल्लों के लड़कों की एक फुटबॉल टीम तैयार करते हैं.
मंजुले ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने नागपुर शहर का चयन किया क्योंकि कहानी वहीं की है. मैं चाहता हूं कि देखने और अहसास में यह ज्यादा से ज्यादा वास्तविक लगे और मुंबई एवं पुणे से अलग नागपुर का अपना अद्वितीय आकर्षण, अनुभव और स्थानीय पुट हैं.’’ निर्देशक ने बताया कि बच्चन (75) के साथ काम करना एक ‘सपने के सच होने’ जैसा है.
संबंधित खबरें
'Dhurandhar 2': रणवीर सिंह की फिल्म में होगा यामी गौतम का धमाका, अस्पताल के 'क्रिटिकल सीन' में निभाएंगी अहम भूमिका
‘Ek Din’ Trailer Out: जुनैद खान और साई पल्लवी की केमिस्ट्री ने जीता दिल, लेकिन अंत में आए 'ट्विस्ट' ने दर्शकों को चौंकाया
Bollywood Guy Controversy: जेफरी एपस्टीन फाइल्स में 'बॉलीवुड गाय' के जिक्र पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी: बताया इसे 'बेतुका और रैंडम'
इफ्तार पार्टी में मालपुआ बनाने पर ट्रोल हुईं ‘जय हो’ एक्ट्रेस डेज़ी शाह: हेटर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब (Watch)
\