बॉलीवुड

अभिषेक और ऐश्वर्या की 'गुलाब जामुन' को और मीठा बनाएंगे अमिताभ बच्चन ?

हाल ही में खबर आई थी कि ऐश्वर्या और अभिषेक 8 साल बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे. बताया जा रहा था कि अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाबजामुन' में इन दोनों को साथ देखा जाएगा.

अभिषेक और ऐश्वर्या की 'गुलाब जामुन' को और मीठा बनाएंगे अमिताभ बच्चन ?
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन (Photo Credits : Instagram)

हाल ही में खबर आई थी कि ऐश्वर्या और अभिषेक 8 साल बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे. बताया जा रहा था कि अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाबजामुन' में इन दोनों को साथ देखा जाएगा. ऐश्वर्या ने इस खबर पर मोहर भी लगाई थी. अब इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है. सूत्रों की माने तो अब अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं. कहा जा रहा है कि अनुराग कश्यप ने बिग बी को इस फिल्म को करने के लिए मना लिया है. बता दें कि इस फिल्म में एक परिवार की तीन पीढ़ियों को दिखाया जाएगा और अगर बिग बी इस फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो वह पहली पीढ़ी को दर्शाएंगे.

मिडडे के सूत्रों के मुताबिक, "ऐश्वर्या और अभिषेक से शुरुआती बातचीत करने के बाद इस फिल्म के मेकर्स ने अमिताभ बच्चन को भी 'गुलाबजामुन' की कहानी सुनाई थी और बिग बी ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया था . 'मनमर्जियां' की शूटिंग खत्म होने के बाद इस फिल्म के बारे में बातचीत फिर से शुरू हुई. अनुराग कश्यप ने इस फिल्म की नई स्क्रिप्ट को बिग बी को फिर से सुनाया. अगर प्लान के हिसाब से सब कुछ होता है तो वह जल्द ही इस फिल्म की टीम के साथ जुड़ सकते हैं. वह ऐश्वर्या के पिता का किरदार निभाएंगे या फिर अभिषेक के पिता का, इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है."

आपको बता दें कि अगर अमिताभ बच्चन इस फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो ऐसा 10 साल बाद होगा जब ऐश्वर्या, अभिषेक और बिग बी को एक साथ किसी फिल्म में देखा जाएगा. इससे पहले इन तीनों ने 2008 में आई फिल्म 'सरकार राज' में एक साथ काम किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2018 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).