अमिताभ बच्चन से मिलने शूटिंग सेट पर आते थे नन्हें रणबीर कपूर, आज 'ब्रह्मास्त्र' पर एक साथ कर रहे हैं काम, देखें Throwback Photo
अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर रणबीर कपूर के साथ काम कर रहे हैं. मुंबई स्थित एक स्टूडियो में इस फिल्म के लिए शूटिंग की जा रही है और ऐसे में रणबीर बिग बी के साथ काफी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. रणबीर के साथ काम करके बिग बी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं.
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) को लेकर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ काम कर रहे हैं. मुंबई स्थित एक स्टूडियो में इस फिल्म के लिए शूटिंग की जा रही है और ऐसे में रणबीर बिग बी (Big B) के साथ काफी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. रणबीर के साथ काम करके बिग बी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. उनके साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए बिग बी ने बताया कि रणबीर जब छोटे थे तब किस तरह वो उनसे मिलने उनकी फिल्मों के सेट पर आते थे.
अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी और लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसे पोस्ट करके उन्होंने कैप्शन दिया, "तब और अब... बड़ी आखों वाले रणबीर फिल्म 'अजूबा' के सेट पर शशि जी और मेरे साथ...और रणबीर आज ब्रह्मास्त्र के सेट पर मेरे साथ...1990 और 2020!!!! काफी समय बीत गया."
इसके अलावा बिग बी ने रणबीर कपूर और उनके काम की तारीफ करते हुए अन्य पोस्ट्स भी किया थे जिसमें वो उनके साथ शूटिंग सेट पर नजर आ रहे हैं.
आपको बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर और बिग बी के साथ आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आएंगी. ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से रणबीर कपूर संग शेयर की कई फोटोज, दिखा दमदार लुक
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में मौनी रॉय और अक्किनेनी नागार्जुन भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. ये फिल्म 4 दिसंबर, 2020 को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2020 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

