बॉलीवुड

Amitabh Bachchan ने पुरानी यादें की शेयर, यूजर्स ने 'Don 3' के लगाए कयास, क्या फिर साथ में नजर आएंगे Big B-SRK?

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान पहले ही कभी 'खुशी कभी गम', 'वीर-जारा' और 'मोहब्बतें' जैसी हिट फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं. बड़े पर्दे पर इन दो सुपरस्टार को एक साथ देखना दर्शकों के लिए हमेशा एक्साइटिंग रहा है. अब वे इस जोड़ी को 'डॉन 3' में साथ में देखना चाहते हैं.

Amitabh Bachchan ने पुरानी यादें की शेयर, यूजर्स ने 'Don 3' के लगाए कयास, क्या फिर साथ में नजर आएंगे Big B-SRK?
Amitabh Bachchan shares don poster with SRK

मेगा स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे 'डॉन' (Don) फिल्म के पोस्टर पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं. वहीं सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बिग को देख रहे हैं. बिग बी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर मानो तूफान आ गया.  यूजर्स इस पोस्ट को 'डॉन 3'  से जोड़कर देख रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा, क्या यह हिंट है?, वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा, दो लेजेंड एक फ्रेम में वाओ.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

आपको बता दें फिल्ममेकर ने अब तक 'डॉन 3' को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है. पर शाहरुख खान ने लंबे ब्रेक के बाद जबसे दोबारा फिल्में अनाउंस करना शुरु किया है ,तभी से ही फिल्ममेकर फरहान अख्तर (Farhan Aktar) से यूजर्स लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं कि 'डॉन 3' कब आएगी?. इस ज्वलंत खबर में घी डालने काम कर दिया है बिग बी की लेटेस्ट पोस्ट ने, जिसमें वे शाहरुख खान के साथ नजर आ रहे हैं.

शाहरुख स्टारर 'डॉन' फिल्म अमिताभ बच्चन की सबसे पॉपुलर फिल्मों से एक सेम नाम 'डॉन' का  रिमेक था. किंग खान की डॉन  2006 में रिलीज हुई थी, जिसे फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था. यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई और मेकर्स 2011 में इसका दूसरा पार्ट 'डॉन 2' लेकर आ गए. अब दर्शकों को इसके तीसरे पार्ट 'डॉन 3' का इतजार है.

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान पहले ही कभी 'खुशी कभी गम', 'वीर-जारा' और 'मोहब्बतें' जैसी हिट फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं. बड़े पर्दे पर इन दो सुपरस्टार को एक साथ देखना दर्शकों के लिए हमेशा एक्साइटिंग रहा है. अब फैंस इस जोड़ी को 'डॉन 3' में साथ में देखना चाहते हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2022 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).