अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता के साथ फोटो शेयर कर कहा- कैसे इतने बड़े हो गए
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हो गए हैं. वे आए दिन थ्रो बैक फोटोज और वीडियो शेयर कर उसे जुड़े यादगार किस्से अपने फैंस के लिए पेश कर रहे हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अभिषेक और श्वेता बच्चन की फोटो कोलोज शेयर कर भावुक हो गए.
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हो गए हैं. वे आए दिन थ्रो बैक फोटोज और वीडियो शेयर कर उसे जुड़े यादगार किस्से अपने फैंस के लिए पेश कर रहे हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अभिषेक (Abhishek Bachchan) और श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan-Nanda) की फोटो कोलोज शेयर कर भावुक हो गए.
अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा के साथ फोटो कोलाज शेयर किया हैं जिसमें आप देख सकते हैं कि, एक फोटो श्वेता और अभिषेक की बचपन की फोटो है जिसमें नन्हे शेहजादे अभिषेक पापा की गोदी में हैं वहीं श्वेता अपने पापा को प्यार से किस करती नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी फोटो हाल फिलहाल की हैं जिसमें अमिताभ दोनों बच्चों के साथ पोज दे रहे हैं. इस खुबसुरत कोलाज को देख अपनी यादों को तरोताजा कर अमिताभ ने भावुक होकर इसे सोशल मीडिया अकाउंट पर इमोशनल मैसेज के साथ पोस्ट किया. एक्टर ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, "कैसे इतने बड़े हो गये ?!!" यह भी पढ़े: सुहाना खान की ब्रेसलेट फोटो पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने किया ऐसा कमेंट, देखें पोस्ट!
अमिताभ की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इस फोटो को 7 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं. वहीं उनके कई सारे फैंस और बॉलीवुड स्टार कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं श्वेता नंदा ने भी पापा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा "पलके झपकते ही."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2020 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

