टीवी

Koffee With Karan 6: अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा को जरा भी पसंद नहीं है भाभी ऐश्वर्या की यह आदत

करण जौहर (Karan Johar) के शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) के लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और उनकी बहन श्वेता नंदा (Shweta Nanda) को देखा गया

Koffee With Karan 6: अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा को जरा भी पसंद नहीं है भाभी ऐश्वर्या की यह आदत
ऐश्वर्या राय और श्वेता नंदा (Photo Credits: Instagram)

करण जौहर (Karan Johar) के शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) के लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और उनकी बहन श्वेता नंदा (Shweta Nanda) को देखा गया. दर्शकों ने इस एपिसोड को काफी पसंद किया. करण जौहर ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता बच्चन नंदा से उनकी भाभी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को लेकर भी कई सवाल पूछें. रैपिड फायर राउंड में करण ने श्वेता से पूछा कि उन्हें ऐश्वर्या की किस आदत से नफरत है, उनके बारे में क्या पसंद है और वह क्या टॉलरेट करती हैं?

करण के प्रश्न का उत्तर देते हुए श्वेता ने लिखा कि, "ऐश्वर्या एक बहुत अच्छी मां है. उन्होंने सब कुछ अपने दम पर हासिल किया है, उनके बारे में यह चीज मुझे काफी पसंद है. मुझे यह बात बिलकुल भी पसंद नहीं है कि वह कॉल्स और मैसेज का जवाब नहीं देती हैं. ऐश्वर्या का टाइम मैनेजमेंट टॉलरेट करना पड़ता है."

यह भी पढ़ें:-   ऐश्वर्या राय ने कैंसर पीड़‍ित बच्चों संग मनाया क्रिसमस, 'कजरारे' पर लगाए ठुमके, देखें Video

रैपिड फायर राउंड के दौरान ही करण जौहर ने अभिषेक बच्चन से पूछा कि वह अपनी मां से ज्यादा डरते हैं कि अपनी पत्नी से. इसका जवाब देते हुए जूनियर बच्चन ने कहा कि, "मां से." इसके बाद श्वेता कहती हैं कि अभिषेक ऐश्वर्या से ज्यादा डरते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2019 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).