Amitabh Bachchan के दूसरी आंख की हुई सर्जरी, ट्वीट करके बताया कैसी है सेहत
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके लिखा कि दूसरी सर्जरी भी अच्छी तरह से पूरी हुई. मैं रिकवर कर रहा हूं. ये पूरा दौर एक लाइफ चेंजिंग एक्सपीरियंस रहा है. अब वो देख सकते हैं जो पहले नहीं दिखाई देता था. सचमुच खूबसूरत दुनिया है.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कुछ दिन पहले अपने आंख की सर्जरी करवाई थी. जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिये सभी के साथ शेयर की थी. इस खबर के सामने के बाद अमिताभ बच्चन के फैंस में उनकी सेहत को लेकर बेचैनी बढ़ गई थी. जिसके बाद बिग बी (Big B) ने सभी के साथ अपनी सेहत की जानकारी शेयर की थी. ऐसे में अब अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर सभी को अपनी दूसरी आंख की सर्जरी के बारे में बताया है.
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके लिखा कि दूसरी सर्जरी भी अच्छी तरह से पूरी हुई. मैं रिकवर कर रहा हूं. ये पूरा दौर एक लाइफ चेंजिंग एक्सपीरियंस रहा है. अब वो देख सकते हैं जो पहले नहीं दिखाई देता था. सचमुच खूबसूरत दुनिया है.
T 3842 - .. and the 2nd one has gone well .. recovering now ..
all good .. the marvels of modern medical technology and the dexterity of dr HM 's hands .. life changing experience ..
You see now what you were not seeing before .. surely a wonderful world !!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 14, 2021
आपको बता दे अमिताभ बच्चन ने इससे पहले अपने ब्लॉग पर लिखा था कि क्या खूबसूरत दुनिया है. वो देखना आप मिस कर रहे थे. वो रंग, आकर और एक जिंदगी बदल देने वाला अनुभव है.
आपको बता दे कि अमिताभ बच्चन का दम इस साल चेहरे और झुंड जैसी फिल्मों में दिखाई देगा. इमरान हाशमी के साथ अमिताभ की चेहरे 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

