Amitabh Bachchan और Prabhas ने शुरू की Project K की शूटिंग, फोटो आई सामने
फिल्म का पहला शेड्यूल हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शूट हो रहा है. जिसके लिए विशाल सेट का निर्माण किया गया है.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और बाहुबली अभिनेता प्रभास (Prabhas) पहली बार एक साथ एक फिल्म में नजर आने जा रहे हैं. जिसका नाम है प्रोजेक्ट के. जिसकी शुरुआत हो चुकी है. आज गुरु पूर्णिमा के मौके पर फिल्म का पहला शॉट शूट किया गया. डायरेक्टर नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही है ये एक साइंस फिक्शन फिल्म होने जा रही है. जिसकी शूटिंग आज से हैदराबाद में शुरू हो चुकी है. शूटिंग की शुरुआत अमिताभ बच्चन से की गई है. इस फिल्म को वैजयंती मूवीस प्रोड्यूस कर रहा है. प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्लैप की फोटो को शेयर की है.
फिल्म का पहला शेड्यूल हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शूट हो रहा है. जिसके लिए विशाल सेट का निर्माण किया गया है. अमिताभ के साथ साथ इस फिल्म में बाहुबली अभिनेता प्रभास और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी. वैसे तो इस फिल्म की चर्चा कई दिनों से थी लेकिन आज से फिल्म की शुरुआत हो चुकी है.
View this post on Instagram
अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट करके बताया था कि वह फिल्म शूटिंग के लिए यात्रा कर रहे हैं और एक अलग वातावरण में पहुंच गए हैं. जिसके बाद अब उन्होंने फिल्म के बारे में और प्रभास की तारीफ में ट्वीट किया है.
T 3976 - .. for the Mahurat shot of #ProjectK .. what an honour to be behind the clap being given by the icon that created cinematic magical waves throughout the Country and the World with Bahubali #actorprabhas @deepikapadukone @nagashwin7 @VyjayanthiFilms pic.twitter.com/xxOhZKjmds
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 24, 2021
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म एक मेगा बजट फिल्म होने जा रही है. जिसका फिलहाल वर्किंग टाइटल प्रोजेक्ट के रखा गया है. जबकि असली नाम बाद में रखा जाएगा. इस फिल्म पर डायरेक्टर नाग अश्विन पिछले 1 साल से काम कर रहे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2021 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

