बॉलीवुड

सुहाना खान की ब्रेसलेट फोटो पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने किया ऐसा कमेंट, देखें पोस्ट!

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के डेब्यू में अभी भले ही समय है लेकिन इंटरनेट पर वो सबसे चर्चित स्टारकिड्स में से एक बनी रहती हैं. अपने स्टाइल स्टेटमेंट्स और अपनी खूबसूरती के चलते सुहाना के काफी फैंस मौजूद हैं और उनके नाम पर ढेरों फैन क्लब्स भी बने हुए हैं.

सुहाना खान की ब्रेसलेट फोटो पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने किया ऐसा कमेंट, देखें पोस्ट!
सुहाना खान और नव्या नवेली नंदा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) के डेब्यू में अभी भले ही समय है लेकिन इंटरनेट पर वो सबसे चर्चित स्टारकिड्स में से एक बनी रहती हैं. अपने स्टाइल स्टेटमेंट्स और अपनी खूबसूरती के चलते सुहाना के काफी फैंस मौजूद हैं और उनके नाम पर ढेरों फैन क्लब्स भी बने हुए हैं. सुहाना ने बीते रोज इंटरनेट पर अपनी ब्रेसलेट की फोटो पोस्ट की है जो अब लोगों के बीच काफी चर्चा में है.

सुहाना की इस फोटो पर उनकी दोस्त और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने एक कमेंट किया है जिसके चलते ये फैंस के बीच और भी चर्चा में आ गया है. सुहाना की इस ब्रेसलेट फोटो पर नव्या ने कमेंट करते हुए लिखा, "तुम काफी कलात्मक हो." उनका ये कमेंट पढ़कर सुहाना ने जवाब दिया, "मैंने कोशिश की."

 

View this post on Instagram

 

details🧚🏼‍♀️

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

ये भी पढ़ें: अनन्या पांडे की इन हॉट फोटोज को देखकर दोस्त सुहाना खान ने कर दिया ऐसा कमेंट, इंटरनेट पर Viral हुई ये पिक्चर्स

फैंस बेसब्री से सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं. शाहरुख ने इस विषय पर बात करते हुए कहा था कि वो अपने पसंद का करियर चुन सकती हैं लेकिन इससे पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी.

सुहाना की इंस्टाग्राम पोस्ट पर नव्या नवेली नंदा का कमेंट (Photo Credits: Instagram)

गौरतलब है कि सुहाना की फोटोज पर अक्सर उनके दोस्त इसी तरह से मजेदार कमेंट्स करते रहते हैं. अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और शनाया कपूर के बाद नव्या नवेली नंदा का कमेंट अब चर्चा में आ गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).