बॉलीवुड

Amitabh Bachchan Buys New Mercedes Car: अमिताभ बच्चन ने खरीदी आलीशान मर्सिडीज कार, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को गाड़ियों का काफी शौक है और यही वजह है कि वो अक्सर अपनी गाड़ियों की कलेक्शन को अपडेट करते रहते हैं. बिग बी ने आज अपने लिए न्यू मर्सिडीज कार खरीदी है. इस बात की जानकारी कार डीलर एजेंसी ने सोशल मीडिया के जरिए देते हुए अमिताभ बच्चन को बधाई दी है.

Amitabh Bachchan Buys New Mercedes Car: अमिताभ बच्चन ने खरीदी आलीशान मर्सिडीज कार, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग 
अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Facebook)

Amitabh Bachchan Buys New Mercedes Car: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को गाड़ियों का काफी शौक है और यही वजह है कि वो अक्सर अपनी गाड़ियों की कलेक्शन को अपडेट करते रहते हैं. ) ने आज अपने लिए न्यू मर्सिडीज कार (Mercedes Car) खरीदी है. इस बात की जानकारी कार डीलर एजेंसी ने सोशल मीडिया के जरिए देते हुए अमिताभ बच्चन को बधाई दी है. बताया जा रहा है कि बिग बी ने एस क्लास की आलीशान मर्सिडीज कार खरीदी है जिसकी कीमत 1.38 करोड़ है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बी की इस गाड़ी का नंबर है MH02F-J4041. अगर इस नंबर की खास बात ये है कि अगर इसके अंक को जोड़ा जाए तो जवाब मिलता है 11. उनकी अन्य गाड़ियों के अंकों को भी जोड़ने पर 11 अंक मिलता है. बिग बी अपना जन्मदिन भी 11 अक्टूबर को मनाते हैं.

सोशल मीडिया पर आई इन तस्वीरों में देखा गया कि बिग बी मास्क पहने हुए अपनी इस नई गाड़ी की डिलीवरी स्वीकार करते नजर आए. ये भी पढ़ें: KBC 12 Promo Video: कोरोना के सेट बैक के बाद ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ लेकर कमबैक कर रहे हैं अमिताभ बच्चन, देखें वीडियो

बात करें वर्कफ्रंट को तो बिग बी जल्द ही सोनी टीवी पर अपना नया शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' (Kaun Banega Crorepati 12) लेकर आ रहे हैं. हाल ही में बिग बी ने इसका प्रोमो भी जारी किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2020 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).