अभिषेक बच्चन की ब्रीद 2 के को-स्टार अमित साध की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके साथ वेब सीरीज 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' में काम कर चुके एक्टर अमित साध ने भी अपनी कोरोना वायरस की जांच कराई और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है.
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके साथ वेब सीरीज 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' (Breathe: Into the Shadows) में काम कर चुके एक्टर अमित साध (Amit Sadh) ने भी अपनी कोरोना वायरस (Coronavirus) की जांच कराई और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए अपने सभी फैंस को दी है.
अभिषेक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सुरक्षा के तौर पर अमित ने भी अपनी टेस्टिंग कराई जहां वो नेगेटिव पाए गए हैं. वो अभिषेक के साथ कई दफा मुंबई में डबिंग स्टूडियो के बाहर मीडिया द्वारा स्पॉट किये जा चुके हैं.
Thank you for your prayers and concerns. This is the only time I say happily I am negative. To all people battling this, my prayers and thoughts continue. Love you. Togetherness is the only strength ! 🙏🏻
— Amit Sadh (@TheAmitSadh) July 13, 2020
अमित ने ट्विटर पर लिखा, "आपकी चिंता और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद. इस बार मैं खुशी से कह सकता हूं कि मैं कोरोना नेगेटिव हूं. हर कोई जो इससे जूझ रहा है, आपके साथ हमारी प्रार्थनाएं बरकरार है. लव यू. एक साथ रहना ही हमारी ताकत है!
आपको बता दें कि वेब सीरीज 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' में अमित ने क्राइम ब्रांच ऑफिसर कबीर सावंत की भूमिका निभाई है. बात करें अभिषेक और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की तो मुंबई के नानावती अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2020 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

