बॉलीवुड

एक्ट्रेस अमीषा पटेल लॉकडाउन में कर रही हैं पार्टी, तैयार होकर शेयर किया ये हॉट Video

कहो ना प्यार हैं' कि एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अमीषा हॉट बनकर कहीं जाने की तैयारी कर रही है. लेकिन ताज्जुब की बात यह हैं कि लॉकडाउन के बीच यह एक्ट्रेस आखिर कहां जाने की तैयारी कर रही है?

एक्ट्रेस अमीषा पटेल लॉकडाउन में कर रही हैं पार्टी, तैयार होकर शेयर किया ये हॉट Video
अमीषा पटेल (Photo Credits: Instagram)

लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से हर कोई अपने घर मौजूद है और अपनी फैमिली के साथ वक्त बीता रहा है. फिल्म,सीरियल्स और वेब सीरिज की शूटिंग बंद होने के कारण बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घर पर फैमिली के साथ एन्जॉय करते नजर आ रहे है. इसी बीच 'कहो ना प्यार हैं' कि एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अमीषा हॉट बनकर कहीं जाने की तैयारी कर रही है. लेकिन ताज्जुब की बात यह हैं कि लॉकडाउन के बीच यह एक्ट्रेस आखिर कहां जाने की तैयारी कर रही है?

अमीषा पटेल ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अमीषा ने ब्लैक कलर का हॉट शोर्ट वन पीस पहना हुआ है. साथ ही बैकग्राउंड में लाउड म्यूजिक बज रहा है जिसकी धुंद पर अमीषा लिपस्टिक लगाते हुए आँख मार रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा,"सैटरडे नाइट के लिए तैयार हो रहीं हूं. तो क्या हुआ कहीं नहीं जा सकती हूं. सिर्फ सीढ़ियों से नीचे उतरकर अपने लिविंग रूम तक जा सकती हूं और दोस्तों के साथ झूम एप पर बात कर सकती हूं." यह भी पढ़े: Ameesha Patel Hot Photos: अमीषा पटेल ने पहनी रेड कलर की ट्रांसपरेंट टी-शर्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई फोटो

अमीषा के इस पोस्ट को 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है. तो वहीं उनके फैंस कमेंट्स के जरिए उनकी कातिलाना अदा की तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि, अमीषा ने भले ही फिल्मों से दुरी बना ली है. लेकिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए वो अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).