बॉलीवुड

टीम कंगना रनौत ने आलिया भट्ट की फोटो पर कमेंट करनेवाले स्टार्स पर मारा ताना, कहा- कितना मामूली है आउटसाइडर का खून इस इंडस्ट्री में

आलिया ने जब सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक फोटो शेयर की तो सोशल मीडिया पर तमाम लोग उसपर कमेंट करने लगे. ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और जोया अख्तर जैसे कई सेलेब्स ने इस फोटो पर कमेंट किया.

टीम कंगना रनौत ने आलिया भट्ट की फोटो पर कमेंट करनेवाले स्टार्स पर मारा ताना, कहा- कितना मामूली है आउटसाइडर का खून इस इंडस्ट्री में
अलिया भट्ट, कंगना रनौत और रंगोली चंदेल (Photo Credits: Instagram)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म और आउटसाइडर का मुद्दा काफी गरमा गया है. तो वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी लगातार इस मुद्दे को उठा रही हैं. हाल ही में अपने एक टीवी इंटरव्यू में कंगना रनौत ने महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) पर निशाना साधा था. जिसके बाद अब टीम कंगना रनौत ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह समेत तमाम सितारों पर ताना मारा है. दरअसल आलिया भट्ट जो पिछले एक लंबे समय से कंगना रनौत के निशाने पर हैं. ऐसे में जब आज आलिया ने जब अपने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक फोटो शेयर की तो सोशल मीडिया पर तमाम लोग उसपर कमेंट करने लगे. ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और जोया अख्तर जैसे कई सेलेब्स ने इस फोटो पर कमेंट किया.

ऐसे में एक यूजर ने आलिया भट्ट की फोटो पर आने वाले सेलेब्स के कमेंट का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए आरोप लगाया कि ये सभी आलिया भट्ट की फोटो पर जमकर कमेंट्स कर रहें हैं. लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के इंसाफ मांगते नहीं दिखाई दिए.  जिसके बाद कंगना रनौत की टीम ने इस ट्वीट पर लिखा कि इनमे से एक ने भी सुशांत के लिए जस्टिस नहीं मांगा है, आज एक डम्ब की फोटो पर सारी इंडस्ट्री उतर आई है तालियां बजाते हुए. वाह रे इंडस्ट्री.

टीम कंगना रनौत यही नहीं रुकी उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में एक बार हमला बोला. कंगना ने लिखा कि कितना मामूली है outsider का खून यहां इस इंडस्ट्री में. आलिया भट्ट की फ़ोटो पर सुशांत की हत्या से ज़्यादा reaction आता है, वाह रे इंडस्ट्री वाह !!!

आपको बता दे कि कंगना रनौत खुद ट्विटर पर नहीं है लेकिन उनके इस टीम के अकाउंट से होने वाले ट्वीट को कंगना का ही जवाब माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).