Alia Bhatt’s Birthday Bash: आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, दीपिका पादुकोण से लेकर आर्यन खान तक ने मारी एंट्री
आलिया की बर्थडे पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, आदित्य रॉय कपूर, शकुन बत्रा और अयान मुखर्जी शामिल हुए. इस दौरान इन सभी का जोश देखते ही बन रहा था.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज 28 साल की हो चुकी हैं. ऐसे में उनके जन्मदिन की पार्टी करण जौहर (Karan Johar) के घर रखी गई. आलिया को बधाई देने के लिए कल देर रात कई सेलेब्स पहुंचे. जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, आदित्य रॉय कपूर, शकुन बत्रा और अयान मुखर्जी शामिल हुए. इस दौरान इन सभी का जोश देखते ही बन रहा था. दीपिका पादुकोण ने इस पार्टी में जहां रणवीर सिंह के साथ एंट्री मारी. वहीं अर्जुन कपूर ड्राइव करते हुए पार्टी में पहुंचे. उनकी फ्रंट सीट पर मलाइका अरोड़ा नजर आई.
जबकि वहीं आलिया भट्ट को बधाई देने शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी पार्टी में पहुंचे. वो पिछले कुछ समय से कई बॉलीवुड पार्टी का हिस्सा बने हैं. जबकि वहीं आलिया भट्ट ब्लैक की जैकेट पहने पार्टी का हिस्सा बनने पहुंचे.
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
View this post on Instagram
अयान मुखर्जी
View this post on Instagram
सितारों का लगा मेला
View this post on Instagram
आपको बता दे कि आलिया भट्ट के कथित बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर इन दिनों क्वारंटाइन में हैं. कुछ दिन पहले पहले ही ये खबर आई थी कि रणबीर कोरोना संक्रमित हो गए हैं. जिसके बाद से ही वो अपना इलाज करा रहे हैं. वैसे आलिया और रणबीर कपूर पहली बार एक साथ फिल्म ब्रहाम्स्त्र में नजर आने जा रहे हैं. इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहें हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

