बॉलीवुड

सलमान खान के साथ 'इंशाअल्लाह' में काम करने को लेकर आलिया भट्ट ने दिया ये बड़ा बयान

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अगली फिल्म 'इंशाअल्लाह' ( Inshallah) में सलमान खान (Salman Khan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) साथ काम करने जा रहे हैं. जब फिल्म की स्टार कास्ट की घोषणा की गई थी, तब फैन्स हैरान रह गए थे.

सलमान खान के साथ 'इंशाअल्लाह' में काम करने को लेकर आलिया भट्ट ने दिया ये बड़ा बयान
आलिया भट्ट (Photo Credits : Facebook)

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की अगली फिल्म 'इंशाअल्लाह' ( Inshallah) में सलमान खान (Salman Khan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) साथ काम करने जा रहे हैं. जब फिल्म की स्टार कास्ट की घोषणा की गई थी, तब फैन्स हैरान रह गए थे. दर्शकों को सलमान और आलिया भट्ट की जोड़ी अटपटी लग रही थी. अब आलिया भट्ट ने इस बारे में मिडडे से बात करते हुए कहा कि, "सलमान के एक्सपीरियंस ने मुझे काम अच्छे से  करने के लिए प्रेरित किया है. संजय लीला भंसाली एक महान निर्देशक है. लोग काफी जल्दी जज कर लेते हैं."

इसके आगे आलिया ने कहा कि, "सलमान के साथ मेरी इस असामान्य कास्टिंग के पीछे एक वजह है. सलमान खान के साथ काम करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं. मुझे कभी नहीं लगा था कि मैं उनके साथ काम कर पाऊंगी." संजय लीला भंसाली और सलमान खान की तारीफ करते हुए आलिया ने बताया कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनने पर काफी खुश महसूस कर रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt (@aliabhattfan.s) on

यह भी पढ़ें:-  आलिया भट्ट का रोमांटिक खुलासा, रणबीर कपूर के फोन पर इन दिनों सबसे ज्यादा बजता है ये गाना

बता दें कि आलिया इन दिनों अपनी फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. फिल्म में वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा भी अहम भूमिका में है. यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसके अलावा आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर भी अहम भूमिका में है. अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल के अंत में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2019 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).