बॉलीवुड

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई आलिया की 'राजी', तोड़े कई रिकॉर्ड

आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' का बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन जारी है. तीसरे हफ्ते में भी यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है. इस फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में भी एंट्री कर ली है

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई आलिया की 'राजी', तोड़े कई रिकॉर्ड
फिल्म 'राजी' में आलिया भट्ट (Photo Credits : Youtube)

आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' का बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन जारी है. तीसरे हफ्ते में भी यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है. इस फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में भी एंट्री कर ली है और ऐसा भी हो सकता है कि 'राजी' आलिया के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाए. 'राजी' के अलावा आलिया की दो और ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने 100 करोड़ का आकड़ा पार किया था. 2017 में आई फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने 116.68 करोड़ की कमाई की थी और 2014 में आई फिल्म '2 स्टेट्स' ने 102.13 करोड़ रुपए कमाए थे. 'राजी' अभी तक 102.50 करोड़ की कमाई कर चुकी है. अगर यह फिल्म 116.68 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती है तो यह आलिया के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी.

इस बात की जानकारी ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी.

तरण आदर्श ने यह भी बताया कि आलिया भट्ट की 'राजी' दूसरी ऐसी महिला केंद्रित फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई की है. इससे पहले कंगना रनौत की 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ही ऐसी महिला केंद्रित फिल्म थी जिसने 100 करोड़ का आकड़ा पार किया था.

आपको बता दें कि फिल्म 'राजी' में आलिया के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर,जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान भी अहम भूमिका में हैं. राजी का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. यह फिल्म 11 मई, 2018 को रिलीज हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2018 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).