अमिताभ बच्चन की '102 नॉट आउट' को आलिया भट्ट की 'राजी' ने पछाड़ा, जानें एक हफ्ते की कमाई
आलिया भट्ट की 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. कमाई के मामले में इस फिल्म में ने अमिताभ बच्चन की '102 नॉट आउट' को भी पछाड़ दिया है. यहां तक कि 'राजी' की एक हफ्ते की कमाई '102 नॉट आउट' की 2 हफ्ते की कमाई से भी ज्यादा है
आलिया भट्ट की 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. कमाई के मामले में इस फिल्म में ने अमिताभ बच्चन की '102 नॉट आउट' को भी पछाड़ दिया है. यहां तक कि 'राजी' की एक हफ्ते की कमाई '102 नॉट आउट' की 2 हफ्ते की कमाई से भी ज्यादा है. जहां एक हफ्ते में आलिया की फिल्म ने 56.59 करोड़ की कमाई की, वहीं अमिताभ की फिल्म ने सिर्फ 27.70 करोड़ रुपए कमाए थे. दूसरे हफ्ते में यह आकड़ा 41.86 करोड़ तक ही पहुंच पाया.
आलिया की 'राजी' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही 32.94 करोड़ की कमाई की थी और यह सिलसिला इस हफ्ते भी जारी रहा. आइए जानते हैं कि आलिया की फिल्म ने हर दिन कितने करोड़ रुपए कमाए :-
शुक्रवार :- 7.53 करोड़
शनिवार:- 11.30 करोड़
रविवार:- 14.30 करोड़
सोमवार:- 6.30 करोड़
मंगलवार:- 6.10 करोड़
बुधवार:- 5.90 करोड़
गुरूवार:- 5.30 करोड़
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर इन आकड़ो के बारे में जानकारी दी.
#Raazi emerges a WINNER... Does REMARKABLE biz in Week 1... Emerges 5th HIGHEST *Week 1* of 2018... Fri 7.53 cr, Sat 11.30 cr, Sun 14.11 cr, Mon 6.30 cr, Tue 6.10 cr, Wed 5.90 cr, Thu 5.35 cr. Total: ₹ 56.59 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 18, 2018
पहले हफ्ते में कुल मिलाकर 'राजी' ने 56.59 करोड़ रुपए कमाए और इसके साथ ही यह फिल्म 2018 की पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में पांचवे पायदान पर पहुंच गई है. 'राजी' कश्मीर की एक लड़की सहमत की कहानी है जिसकी शादी पाकिस्तान के एक परिवार में कर दी जाती है ताकि वो एक भारतीय जासूस के तौर पर काम सकें और भारत की एक एजेंसी तक जरुरी जानकारी पहुंचा सकें. इस फिल्म में आलिया के साथ विक्की कौशल भी अहम भूमिका में है. मेघना गुलजार ने 'राजी' का निर्देशन किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2018 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

