लॉकडाउन के इस दौर में पापा महेश भट्ट को काफी मिस कर रही हैं अलिया भट्ट, शेयर की ये स्पेशल फोटो
कोरोना वायरस के चलते फिल्मों की शूटिंग 19 मार्च से ही बंद है. जबकि फिल्मों की रिलीज भी पीछे धकेल दी गई है. ऐसे में फ़िल्मी सितारें भी आम जनता की तरह अपने घर पर रह रही हैं.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ के चलते लोगों को अपने घरों में ही बैठना पड़ रहा है. ऐसे में बॉलीवुड सितारें भी कोरोना के खतरे से फैन्स को बराबर बता रहे हैं और इससे बचने की सलाह दे रहे हैं. तो वहीं कई सेलेब्स वर्कआउट और डेली रूटीन की अपनी एक्टिविटी के वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर कर रहे हैं. ऐसे में एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. जिसमें वो अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. आलिया और महेश भट्ट की ये फोटो बेहद ही क्यूट है. जिसमें पिता और बेटी की प्यारी केमिस्ट्री दिखाई दे रही है.
ब्लैक एंड वाईट इस फोटो में महेश भट्ट अपनी बेटी आलिया को हग करते दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा कि घर पर रहिए. पुरानी तस्वीरों को देखे जब आप अपने पापा मिस कर रहे हो.
View this post on Instagram
कोरोना वायरस के चलते फिल्मों की शूटिंग 19 मार्च से ही बंद है. जबकि फिल्मों की रिलीज भी पीछे धकेल दी गई है. ऐसे में फ़िल्मी सितारें भी आम जनता की तरह अपने घर पर रह रही हैं. बात अगर आलिया के फिल्मों की करें तो उनका दम आने वाले समय में ब्रह्मास्त्र में दिखाई देगा. जहां वो अभिनेता रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी. ये फिल्म साल के अंत में रिलीज होनी है. हालांकि फिल्म के कुछ हिस्से अभी शूट किये जाने बाकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2020 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

