बॉलीवुड

आलिया भट्ट ने अपनी शादी को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी और रणबीर कपूर की शादी की अफवाहों के बीच स्पष्ट कर दिया है....दोनों सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के रिसेप्शन में हाथ में हाथ डाले नजर आए थे......

आलिया भट्ट ने अपनी शादी को लेकर किया ये बड़ा खुलासा
आलिया भट्ट (Photo Credits : Instagram )

मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी और रणबीर कपूर की शादी की अफवाहों के बीच स्पष्ट कर दिया है कि उनके प्रशंसकों व शुभचिंतकों को उनकी शादी के लिए इंतजार करना पड़ेगा. ऐसी खबरें हैं कि आलिया अभिनेता रणबीर कपूर के साथ 2019 में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. जबकि आलिया ने कहा कि अभी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा. आलिया ने रविवार को लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स 2018 के मौके पर मीडिया से कहा, "अगर लोग मेरी शादी का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा."

आलिया और रणबीर के बीच के संबंधों की चर्चा काफी समय से चल रही है. दोनों सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के रिसेप्शन में हाथ में हाथ डाले नजर आए थे. वे फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने वोग मैगजीन के लिए कराया हॉट फोटोशूट, इंटरनेट पर मचाई सनसनी

वहीं, जोधपुर में होने वाली प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए आलिया ने कहा, "मैं प्रियंका की शादी को लेकर बहुत खुश हूं. मैं प्रियंका को शादी की पोशाक में देखने को लेकर काफी उत्साहित हूं. वह एक खूबसूरत दुल्हन होंगी."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2018 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).