Alia Bhatt की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, डॉक्टरों से सलाह लेने के बाद दोबारा शुरू की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर जो उनके साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर काम कर रहे हैं उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके चलते वो और उनके सभी फैंस काफी चिंतित थे.
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर जो उनके साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर काम कर रहे हैं उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके चलते वो और उनके सभी फैंस काफी चिंतित थे. इसी के साथ आलिया की फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' के निर्देशक संजय लीला भंसाली भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद सुरक्षा के तौर पर आलिया ने खुद को आइसोलेट करते हुए अपनी कोरोना की जांच कराई.
अब आलिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी शेयर करते हुए बताया कि उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैसेज पोस्ट करते हुए लिखा, "मैं आप सभी के प्रेम और चिंता से भरे संदेशों को पढ़ रही थी. मेरी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसके बाद मैंने डॉक्टरों से सलाह ली और आज काम पर लौट आई हूं."

आलिया ने आगे लिखा, "आप सभी की शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद. मैं अपना ख्याल रख रही हूं और सुरक्षित हूं. आप भी ऐसा ही करिए. आप सभी को ढेर सारा प्यार. दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी."
आलिया ने अपनी सेहत की जानकारी देने के साथ ही लोगों को मास्क पहनने की और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की है. हाल ही में मीडिया में रिपोर्ट्स पढ़ने को मिली थी रणबीर के कोरोना संक्रमित होने के चलते आलिया ने 15 मार्च को अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन का प्लान भी रद्द कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2021 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

