इस वजह से आलिया भट्ट को 175 बार बदलने पड़े थे कपड़े
आलिया भट्ट से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सामने आया है जो आपको थोड़ा हैरान करेगा.
मुंबई: अलिया भट्ट की दमदार एक्टिंग से आप सब वाकिफ हैं. 'हाईवे', 'उड़ता पंजाब' और ' डिअर जिंदगी' जैसी फिल्में कर आलिया ने यह साबित कर दिया था कि वे भी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं. इन फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था. इनके अलावा भी आलिया ने कई फिल्में की हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई थी. अब उनकी फिल्म 'राजी' जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म के ट्रेलर ने सभी को काफी प्रभावित किया है. इस बार भी अलिया ने अपने लिए एक चैलेंजिंग रोल चूज किया है. इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सामने आया है जो आपको थोड़ा हैरान करेगा.
इस फिल्म के दो गाने लांच किए जा चुके हैं :- 'ए वतन' और 'दिलबरो'. दोनों ही गानों को काफी पसंद भी किया जा रहा है, ख़ास तौर पर 'दिलबरो' से लोग ज्यादा कनेक्ट कर पा रहे हैं. यह गाना हर उस बेटी की कहानी बयां करता है जो शादी के बाद अपने घर को अलविदा कह देती है. इस गाने की मेकिंग की वीडियो भी रिलीज कर दी गई है. वीडियो में आलिया खुद कहती हैं कि यह गाना उनके दिल के काफी करीब है. साथ ही उन्होंने एक ऐसी बात भी बताई है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे.
दरसल 'दिलबरो' गाने को कश्मीर से पाकिस्तान के बीच कई लोकेशन्स में शूट किया गया था जिसकी वजह से आलिया को वह शादी का लहंगा करीबन 175 बार पहनना पड़ा था. इस बात का जिक्र आलिया ने खुद उस वीडियो में किया है.
जब एक गाने के लिए आलिया को इतनी मेहनत करनी पड़ी थी तो इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि इस फिल्म के लिए आलिया ने बहुत परिश्रम किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2018 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

