कोरोना की चपेट में आए Ranbir Kapoor की सेहत को लेकर परेशान हैं Alia Bhatt, लिया ये बड़ा फैसला
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके चलते उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है. इसी के साथ रणबीर ने अपने फिल्म के कामकाज के शेड्यूल को भी आगे बढ़ा दिया है.
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके चलते उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है. इसी के साथ रणबीर ने अपने फिल्म के कामकाज के शेड्यूल को भी आगे बढ़ा दिया है. अब मीडिया में आई ताजा खबरों के अनुसार, रणबीर की सेहत को लेकर उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी परेशान हैं और इसलिए उन्होंने इस साल अपनी बर्थडे पार्टी का प्लान रद्द कर दिया है.
आलिया 15 मार्च को अपना 28वां जन्मदिन मनाएंगी. लेकिन बीते दिनों बॉयफ्रेंड रणबीर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आने के चलते अब एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के प्लान को आगे बढ़ा दिया है. लोगों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए आलिया ने जन्मदिन और गेटटूगेदर करने का अपना इरादा अब बदल दिया है.
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि आलिया हर रोज अपनी कोरोना की जांच करा रही हैं क्योंकि वो रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली, इन दोनों के साथ काम कर रहीं थी. फिलहाल आलिया को कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. लेकिन फिर भी उन्होंने खुदको क्वारंटाइन में रखा है.
बता दें कि रणबीर के कोरोना संक्रमित होने के चलते उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का काम एक बार फिर रोक दिया गया है. इसी के साथ निर्देशक संजय लीला भंसाली के कोरोना पॉजिटिव होने के चलते आलिया स्टारर 'गंगुबाई काठियावाड़ी; की शूटिंग का काम भी रोक दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2021 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

