Ranbir Kapoor को बेहद मिस कर रहीं हैं Alia Bhatt, फोटो शेयर कर बताया दिल का हाल
अब आलिया भट्ट ने एक ऐसी फोटो शेयर की है. जिसे देखने के बाद मालूम पड़ रहा है कि वो इन दिनों रणबीर कपूर को काफी मिस कर रही हैं. दरअसल रणबीर अपने घर क्वारनटीन में हैं.
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बीच का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है. दोनों बॉलीवुड के लवबर्ड (Lovebird) के तौर पर जाने जाते हैं. कुछ दिन पहले रणबीर कपूर को कोरोना (Coronavirus) संक्रमित पाए गए. जिसके बाद आलिया भट्ट के भी कोरोना पॉजिटिव होने की चर्चा होने लगी. लेकिन फिर आलिया की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई. ऐसे में अब आलिया भट्ट ने एक ऐसी फोटो शेयर की है. जिसे देखने के बाद मालूम पड़ रहा है कि वो इन दिनों रणबीर कपूर को काफी मिस कर रही हैं. दरअसल रणबीर अपने घर क्वारनटीन में हैं.
ऐसे में आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर रणबीर का हाथ पकड़े हुए एक फोटो शेयर की, इसके साथ ही लिखा- बहुत मिस कर रही हूं. इस फोटो को देखने के बाद तमाम फैंस अपना प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं.
View this post on Instagram
वैसे आपको बता दे कि कल देर शाम महाशिवरात्रि के मौके पर आलिया भट्ट अपने दोस्त अयान मुखर्जी के साथ शिव मंदिर पहुंची थी. जहां मौजूद पैपराजी ने दोनों को साथ स्पॉट किया. ऐसे में जब आलिया से पूछा गया कि उन्होंने भगवान से क्या प्रार्थना मांगी तो एक्ट्रेस ने कहा कि वो इसका जवाब नहीं दे सकती.
वैसे आपको बता दे कि जब रणबीर कपूर कोरोना संक्रमित तब नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर बेटे के स्वास्थ की जानकारी देते हुए लिखा था कि, "आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद. रणबीर कपूर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. वो दवाइयां ले रहे हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. वो घर पर सेल्फ-क्वारंटाइन में हैं और हर तरह की सावधानी बरत रहे हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2021 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

