शाहरुख खान और अक्षय कुमार से भी आगे निकली आलिया भट्ट, इंस्टाग्राम पर हुए इतने करोड़ फॉलोअर्स
अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं. इसकी खुशी मनाते हुए और उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचाने के लिए प्रशंसकों का धन्यवाद देते हुए आलिया ने बुधवार को फोटो-शेयरिंग एप पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया.
मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं. इसकी खुशी मनाते हुए और उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचाने के लिए प्रशंसकों का धन्यवाद देते हुए आलिया ने बुधवार को फोटो-शेयरिंग एप पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया. एक मिनट के वीडियो में उनके सात साल के फिल्मी सफर की झलकियां हैं. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "अब तक का सफर काफी शानदार रहा..लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है. तीन करोड़."
आलिया (26) ने 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से बॉलीवुड में पदार्पण किया था. इसके बाद उन्होंने 'हाईवे', 'टू स्टेट्स', 'उड़ता पंजाब' और 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों में काम किया. मेघना गुलजार की फिल्म 'राजी' में एक जासूस का किरदार निभाने के लिए उन्हें इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला है. वे अभी 'कलंक' और 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रही हैं.
View this post on Instagram
Its been a WONDERFUL journey so far.. But but it's justtttt the beginning 😇💃.. 30M ❤️
यह भी पढ़ें: बाहुबली डायरेक्टर राजामौली की फिल्म में काम करने को लेकर अलिया भट्ट ने दिया बड़ा बयान
आलिया जल्द ही मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' में दिखाई देंगी, जिसके बाद उनकी अगली फिल्म रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' आएगी. इसके अलावा उनके पास 'तख्त', 'सड़क 2' और एस.एस. राजमौली की 'आरआरआर' व संजय लीला भंसाली की फिल्म भी है, जिसमें उनके साथ सलमान खान होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

