बॉलीवुड

रणबीर कपूर से शादी पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बॉलीवुड में पिछले साल दो शादियां हुईं और अब हम...

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की नजदीकियां काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया जा चुका है. हाल ही में दोनों को उमंग अवार्ड्स में भी साथ देखा गया था

रणबीर कपूर से शादी पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बॉलीवुड में पिछले साल दो शादियां हुईं और अब हम...
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits: Yogen Shah)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की नजदीकियां काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया जा चुका है. हाल ही में दोनों को उमंग अवार्ड्स में भी साथ देखा गया था. रणबीर और आलिया की शादी को लेकर भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं. बताया जा रहा था कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन अभी तक इस बारे में दोनों में से किसी ने भी कुछ नहीं कहा था. अब आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ शादी पर चुप्पी तोड़ी है.

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. मंगलवार को फिल्म के प्रमोशन्स के दौरान जब आलिया से रणबीर के साथ शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, "मुझे लगता है कि लोगों को ब्रेक लेना चाहिए. पिछले साल बॉलीवुड में दो बहुत ही खूबसूरत शादियां हुई. अब मुझे लगता है हम चिल कर सकते हैं. हम मूवीज देख सकते हैं, फिल्मों में काम कर सकते हैं और सब बाद में देखा जाएगा."

 

View this post on Instagram

 

Ranbir & Alia back from b set in bulgaria - 2018 💜💎🍃 . . . #ranbir #ranbirkapoor #alia #aliabhatt #ranbiralia #ranlia

A post shared by RanbirAlia♡ (@ranbiraliaaa) on

यह भी पढ़ें:-  आलिया भट्ट के साथ शादी को लेकर रणबीर कपूर ने किया यह बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि रणबीर और आलिया इस साल क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने जा रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में साथ नजर आएंगे. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे सितारें भी अहम भूमिकाएं निभाते हुए दिखेंगे. करण जौहर इस फिल्म के प्रोड्यूसर है और अयान मुख़र्जी इसका निर्देशन कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2019 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).