आलिया भट्ट के साथ शादी को लेकर रणबीर कपूर ने किया यह बड़ा खुलासा
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं. रणबीर कपूर आलिया के साथ अपने रिश्ते को तो स्वीकार ही चुके हैं. अब रणबीर कपूर ने आलिया के साथ अपनी शादी के बारे में बात की है
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं. रणबीर कपूर आलिया के साथ अपने रिश्ते को तो स्वीकार ही चुके हैं. अब रणबीर कपूर ने आलिया के साथ अपनी शादी के बारे में बात की है. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा कि, "ये अफवाहें शो बिजनेस का हिस्सा है. आप एक स्टोरी बनाते हो और फिर उसी से जुड़ी एक और स्टोरी बन जाती है. यह सिलसिला इसी तरह आगे बढ़ता रहता है. मैंने हमेशा यह माना है कि शादी एक ऐसी चीज है जो नैचुरली होती है."
रणबीर ने यह भी कहा कि, "ऐसा नहीं होता कि, 'ठीक है, मैं 35 साल का हो चुका हूं तो मुझे शादी कर लेनी चाहिए.' आपको और आपके पार्टनर को यह फील होना चाहिए कि अब समय आ गया है जब इस रिलेशनशिप को अगले पढ़ाव पर ले जाना चाहिए. पर अभी ऐसी कोई बात नहीं है. मैंने अभी शादी के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है."
वर्क फ्रंट पर देखा जाए तो रणबीर और आलिया को जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा जाएगा. इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में है. धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है. अयान मुख़र्जी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2018 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

