Alia Bhatt: Kareena Kapoor Khan ने बुआ बनने पर जाहिर की खुशी, एक्ट्रेस 'मिनी आलिया' से मिलने के लिए हुईं बेकरार
करीना कपूर ने बुआ बनने की खुशी खास अंदाज में बयां की है. उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा, उफ मेरी छोटी आलिया, मैं मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती.
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor blessed with baby girl: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं. आज आलिया ने मुंबई स्थित रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है. साथ ही आलिया ने इस खबर को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है, जिसके बाद से बधाइयों का तांता लग गया है. आज ही बुआ बनीं करीना कपूर खान ने खुशी जाहिर करते हुए आलिया और रणबीर को पैरेट्स बनने पर बधाई दी है. Confirm: Alia Bhatt-Ranbir Kapoor ने पैरेंट्स बनने की खबर खुद की शेयर, एक्ट्रेस ने नन्ही बच्ची को कहा 'मैजिकल गर्ल' (See Pics)
आलिया भट्ट ने बेटी होने की खबर की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है. हमारी बेबी इस दुनिया में आ गयी है और वह क्या कमाल की मैजिकल लड़की है. हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं. इस खबर के आते ही करीना कपूर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, उफ मेरी छोटी आलिया, मैं मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती.
View this post on Instagram
करीना कपूर के अलावा अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, कृति सेनन, नेहा धूपिया, बिपाशा बसु और भी तमाम सितारों ने बधाइयां दी हैं.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल 2022 को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे. शादी के कुछ ही महीने बाद आलिया ने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर शेयर की थी. तब से आलिया भट्ट लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. अब आलिया मां और रणबीर पिता बन चुके हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया आखिरी बार अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्टेड फिल्म ब्रम्हास्त्र में रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं. थिएटर से निकलने के बाद अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2022 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

