अली फजल ने कहा: मिर्जापुर की टीम मेरे लिए घर जैसा

एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो के लिए हिट वेब सीरीज 'मिर्जापुर' की टीम के कुछ सदस्यों के साथ फिर से जुड़कर अभिनेता अली फजल बेहद रोमांचित हैं.

अभिनेता अली फजल (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो के लिए हिट वेब सीरीज 'मिर्जापुर' (Mirzapur) की टीम के कुछ सदस्यों के साथ फिर से जुड़कर अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) बेहद रोमांचित हैं. उन्होंने कहा, "'मिर्जापुर' की टीम मेरे लिए घर जैसा है. गुरमीत सिंह (निर्देशक) और संजय (छायाचित्र निर्देशक) संग दोबारा जुड़ा हूं और यह हमारे लिए एक पुनर्मिलन की तरह है. पिछले कुछ सालों से गुरु के साथ काम करने के चलते मैंने उनके साथ काफी वक्त बिताया है और इसलिए हम एक-दूसरे की विचारधाराओं व इशारों को अच्छे से समझ पाते हैं."

ये तीनों म्यूजिक वीडियो 'आज भी' के लिए साथ आए हैं. इस वीडियो में अली एक रोमांटिक हीरो के अंदाज में नजर आएंगे और इसमें उनके साथ अभिनेत्री सुरभि ज्योति भी हैं. विशाल मिश्रा ने इस गाने को गाया है. यह भी पढ़ें: बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल अप्रैल 2020 में करेंगे शादी, मैरिज रजिस्टरेशन के लिए दिया आवेदन: रिपोर्ट्स

इस गीत के बारे में बात करते हुए अली ने कहा, "पहली बार मैं सुरभि और विशाल संग काम कर रहा हूं. यह बेहद मजेदार रहा. मुझे विशाल के साथ बातें कर बेहद अच्छा लगा. उनकी आवाज काफी बेहतरीन है. उनके गाने की शैली दिल को छू जाती है. हम लखनऊ से होने की तर्ज पर एक-दूसरे संग जुड़े." सुरभि के बारे में अली ने कहा, "सुरभि बेहद कूल हैं. हम फिल्मों और खाने को लेकर बातें करते रहते थे. चंडीगढ़ में चार दिन रहने के दौरान हमने खूब मजे किए."

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट