दिवाली पर अक्षय कुमार तो क्रिसमस पर बजेगा रणवीर सिंह का डंका? सूर्यवंशी और 83 फिल्म को लेकर आई बड़ी जानकारी
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये दी है. उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की फिल्म 83 दिवाली और क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 83 को लेकर दर्शक एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. पहले ये फ़िल्में मार्च और अप्रैल के महीने में रिलीज होनी थी. लेकिन रिलीज से ठीक पहले कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन ने फिल्म के बिजनेस को बुरी तरह से हिला कर रख दिया. इस चक्कर इरफान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम को बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ा. ऐसे में तमाम फिल्म मेकर्स जहां नुकसान से बचने के लिए जहां OTT प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहे वहीं अब खबर आ रही है कि अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की फिल्म 83 सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी.
इस बात की जानकारी मशहूर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये दी है. एक बड़ी अपडेट है. अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की फिल्म 83 दिवाली और क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी.
BIGGG DEVELOPMENT... #Sooryavanshi and #83TheFilm to release in *theatres* first... Plans to release #Sooryavanshi in #Diwali and #83TheFilm in #Christmas *IN CINEMAS*. pic.twitter.com/RwqavCdRQj
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 30, 2020
आपको बता दे कि अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी में कैटरीना काफी भी मुख्य भूमिका में नजर आने जा रही है. इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. पहले ये फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी. लेकिन अब दिवाली पर रिलीज होने की बात सामने आ रही हैं. जबकि रणवीर सिंह की फिल्म 83 कपिल देव के करियर को दर्शाती दिखाई देगी. ये फिल्म 10 अप्रैल को लेकिन अब ये क्रिसमस पर रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

