सूर्यवंशी की रिलीज डेट बदली तो रोहित शेट्टी पर भड़के फैन्स, अक्षय कुमार ने की ये गुजारिश
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) और सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'इंशाअल्लाह' (Inshallah) बड़े पर्दे पर एक दूसरे से टकराने वाली थी मगर क्लैश अवॉयड करने के लिए रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदल दी.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) और सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'इंशाअल्लाह' " (Inshallah) बड़े पर्दे पर एक दूसरे से टकराने वाली थी मगर क्लैश अवॉयड करने के लिए रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदल दी. इसके बाद रोहित को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया. यहां तक कि ट्विटर पर 'शेम ऑन रोहित शेट्टी' भी ट्रेंड कर रहा था. इसके अलावा भी रोहित शेट्टी और सलमान खान को लेकर कई गंदे कमेंट्स किए गए. अब इस पर अक्षय कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है.
अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा कि, "पिछले कुछ दिनों से मैंने ये नोटिस किया है कि आप लोगों द्वारा नकारात्मकता फैलाई जा रही है. आप मेरे सबसे प्रिय है. मैं आपका गुस्सा समझ सकता हूं. मैं आपसे गुजारिश करना चाहता हूं कि इन ट्रेंड्स का हिस्सा न बने. मैंने सकारात्मकता के साथ सूर्यवंशी का चुनाव किया था. कृपया रिलीज तक ऐसे ही होने दे."
यह भी पढ़ें:- सूर्यवंशी: 'टिप टिप बरसा पानी' पर रोमांटिक डांस करेंगे अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ?
आपको बता दें कि फिल्म 'सूर्यवंशी' में कैटरीना कैफ, नीना गुप्ता और गुलशन ग्रोवर जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कैटरीना और अक्षय 'टिप टिप बरसा पानी' पर रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ सकते हैं. फिल्म 'सूर्यवंशी' 27 मार्च, 2020 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2019 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

