Akshay Kumar ने फिल्म रामसेतु की शूटिंग की शुरू, सेट से फोटो शेयर कर फैंस से पूछा सवाल

अक्षय कुमार ने फोटो शेयर करते हुआ बताया कि ये फिल्म उनके लिए बेहद स्पेशल है. जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. मेरे लिए ये सफर शुरू हो गया है.

अक्षय कुमार (Image Credit: Twitter)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म रामसेतु (Ram Setu) को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में हैं. हाल ही में अक्षय कुमार इस फिल्म के चलते अयोध्या पहुंचे थे. जहां उन्होंने मुहूर्त शॉट दिया था. ऐसे में अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं. अक्षय कुमार ने फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की है. जिसमें वो बड़े बड़े बालों के साथ दिखाई दे रहे हैं. जबकि वहीं आंखों पर एक गोल चश्मा पहन रखा है. इस फिल्म में अक्षय कुमार संग जैकलीन फर्नाडिज और नुसरत भरूचा भी नजर आने जा रही हैं.

अक्षय कुमार ने फोटो शेयर करते हुआ बताया कि ये फिल्म उनके लिए बेहद स्पेशल है. जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. मेरे लिए ये सफर शुरू हो गया है. फिल्म में मैं पुरातत्त्वविद् का किरदार निभा रहा हूं. मैं अपने लुक पर आपके विचार जानना चाहूंगा, ये मेरे लिए बेहद अहम् रहते हैं. यह भी पढ़े: Ramsetu: राम जन्मभूमि पर होगा अक्षय कुमार की फिल्म का मुहूर्त शॉट, शूटिंग की तारीख का भी होगा ऐलान

आपको बता दे अक्षय कुमार की इस फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म की कहानी अयोध्या से शुरू होकर श्रीलंका तक जाती है. वैसे अक्षय के पास इसके अलावा बेल बॉटम, अंतरंगी रे, रक्षा बंधन, पृथ्वीराज और हाउसफुल 5 जैसी फिल्में भी लाइन में हैं.

Share Now