बॉलीवुड

फिल्म 'केसरी' का पोस्टर हुआ जारी, दमदार है अक्षय कुमार का लुक

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का पोस्टर जारी कर दिया गया है. यह फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है.

फिल्म 'केसरी' का पोस्टर हुआ जारी, दमदार है अक्षय कुमार का लुक
फिल्म 'केसरी' का पोस्टर (Photo Credits : Twitter)

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है. यह फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है. अक्षय ने आज खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर किया. अक्षय का लुक काफी दमदार लगा रहा है. तस्वीर में अक्षय ने केसरी रंग की पगड़ी पहन रखी है और हाथ में एक राइफल भी पकड़ रखी है. पोस्टर के अलावा अक्षय ने इस फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है. आपको बता दें कि पहले ऐसी खबरें आई थी कि इस फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है पर अब यह फाइनल हो चुका है कि 'केसरी' 21 मार्च को रिलीज होगी.

अक्षय ने लिखा कि, "सारागढ़ी दिवस के अवसर पर यह रहा केसरी का फर्स्ट लुक, सारागढ़ी की लड़ाई में शहीद हुए सैनिकों को हमारी ओर से श्रद्धांजलि. आज मेरी पगड़ी भी केसरी है...जो बहेगा मेरा वो लहू भी केसरी और मेरा जवाब भी केसरी."

करण जौहर ने भी फिल्म 'केसरी' का एक पोस्टर शेयर किया. उन्होंने लिखा कि, " आज हम हीरोज को याद कर रहे हैं. 10000 अफ्घांस के साथ 21 सिखों की लड़ाई."

फिल्म को अक्षय कुमार और करण जौहर मिलकर प्रड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रह हैं.फिल्म 'केसरी'में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2018 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).