बॉलीवुड

Akshay Kumar ने बच्चन पांडे के सेट से शेयर की तस्वीर, गैंगस्टर लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अक्षय कुमार स्टारर फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग जैसलमेर में शुरू हो चुकी है. इस फिल्म में अक्षय कुमार गैंगस्टर की भूमिका में नजर आनेवाले हैं.

Akshay Kumar ने बच्चन पांडे के सेट से शेयर की तस्वीर, गैंगस्टर लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

अक्षय कुमार स्टारर फरहाद सामजी (Farhad Samji) की फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग जैसलमेर में शुरू हो चुकी है. इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) गैंगस्टर की भूमिका में नजर आनेवाले हैं. फिल्म का पोस्टर जब से रिलीज हुआ है तभी से फैंस में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता हैं. आज अक्षय कुमार ने फिल्म के सेट से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया हैं. अक्षय का लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा हैं. उनके इस लुक पर उनके लाखों करोड़ों फैंस जमकर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchan Pandey) के किरदार का लुक रिविल करते हुए अपने फैंस से लुक को लेकर उनकी राय मांगी है. अक्षय ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "नए साल में पुराने दोस्त के साथ फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग शुरू. साजिद नाडियाडवाला के साथ यह मेरी 10 वीं फिल्म है और मैं उम्मीद करता हूं की आगे भी मैं फ़िल्में करू. " अक्षय कुमार का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा हैं. अक्षय की इस फोटो को महज कुछ घंटो में ही 12 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, कृति सेनन, अरशद वारसी और प्रतिक बब्बर नजर आएंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फिल्म सूर्यवंशी

वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2021 में अक्षय कुमार का ही बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला होगा. अक्षय कुमार रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सूर्यवंशी' में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे. जहां अक्षय जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फिल्म अतरंगी रे

आनंद एल राय निर्देशित फिल्म 'अतरंगी रे' में रोमांटिक किरदार में नजर आएंगे. जिसमें अक्षय का लूक काफी ट्रेंड हो रहा हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सारा अली खान और साऊथ सुपर स्टार धनुष नजर आएंगे. यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फिल्म बेलबॉटम

रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'बेल बॉटम' में अक्षय कुमार जासूस की भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म एक्शन ड्रामा फिल्म होगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार 80 के दसी के रेट्रो लुक में नजर आए. ब्लैक सन ग्लासेस, घनी मुछे जिसमें अक्षय कुमार बेहद हैंडसम नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फिल्म पृथ्वीराज

फिल्म 'पृथ्वीराज' एतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म है. जिसमें अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाते नजर आएंगे. हालांकि यश राज फिल्म्स ने फिल्म का लुक रिविल नहीं किया हैं लेकिन टीजर शेयर कर फिल्म की आधिकारिक तौर पर घोषणा की. फैंस को अक्षय के लुक का बेसब्री से इंतजार है.

फिल्म रक्षाबंधन

आनंद एल राय निर्देशित फिल्म 'रक्षाबंधन' में अक्षय कुमार दुसरी बार डायरेक्टर के साथ काम करते हुए नजर आएंगे. इस फिल्म की कहानी भाई -बहन के अटूट रिश्ते पर बनी हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार सिंपल लुक में नजर आए साथ ही अपने हाथ पर बंधी राखी को फ्लौंट करते हुए दिखाई दिए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फिल्म रामसेतु

फिल्म 'रामसेतु' में अक्षय कुमार अलग अंदाज में नजर आएंगे. इस फिल्म में अक्षय लंबे बालों में नजर आ रहे हैं. वहीं गले में स्कार्फ पहना हुआ है साथ ही कैज्युअल लुक में दिखाई दे रहे हैं. पीछे भगवान राम की तस्वीर हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

साल 2021  में अक्षय कुमार अलग अलग किरदार में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. आपको अक्षय का कौनसा लुक सबसे ज्यादा पसंद आया कमेंट्स के जरिए जरुर बताइए.

 

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2021 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).