बॉलीवुड

'रुस्तम' की वर्दी होगी नीलाम, जानिए कैसे लगा सकते हैं बोली

अक्षय फिल्म 'रुस्तम' में उनके द्वारा पहनी गई यूनिफार्म को नीलम कर रहे हैं

'रुस्तम' की वर्दी होगी नीलाम, जानिए कैसे लगा सकते हैं बोली
रुस्तम में पहनी वर्दी को अक्षय कर रहे हैं नीलाम (Photo Credits : Youtube)

2016 में रिलीज हुई खिलाड़ी कुमार की फिल्म 'रुस्तम' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था. दर्शकों ने अक्षय को नेवी ऑफिसर के रूप में काफी पसंद किया था. अब अक्षय इस फिल्म में उनके द्वारा पहनी गई यूनिफार्म को नीलम कर रहे हैं. इस नीलामी से मिली रकम को जानवरों के कल्याण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. आप 'एचटीटीपी:// डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट साल्टस्काउट डॉट कॉम' पर जाकर इस यूनिफार्म के लिए बोली लगा सकते हैं. 26 मई तक नीलामी जारी रहेगी.

इस बात की सूचना अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी. उन्होंने लिखा, "सभी को नमस्ते, मैं यह घोषणा करते हुए रोमांचित हूं कि आप असल नौसेना की वर्दी जीतने के लिए बोली लगा सकते हैं जिसे मैंने रुस्तम में पहना था. नीलामी की रकम पशु बचाव और कल्याण के कार्य में दी जाएगी."

आपको बता दे कि 'रुस्तम' के लिए अक्षय को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. इस फिल्म में उनके साथ इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता भी अहम किरदार में थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने करीबन 130 करोड़ का बिजनेस किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2018 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).