बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने इस वजह से रिजेक्ट कर दी थी 'भाग मिल्खा भाग', अब हो रहा है पछतावा

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को इन दिनों ज्यादातर देशभक्ति पर बनी फिल्मों में देखा जाता है. उनकी फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद भी आती है. खिलाड़ी कुमार हर निर्माता के लिए 100 करोड़ क्लब की गारंटी बन चुके हैं.

अक्षय कुमार ने इस वजह से रिजेक्ट कर दी थी 'भाग मिल्खा भाग', अब हो रहा है पछतावा
अक्षय कुमार (Photo Credits : Instagram)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को इन दिनों ज्यादातर देशभक्ति पर बनी फिल्मों में देखा जाता है. उनकी फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद भी आती है. खिलाड़ी कुमार हर निर्माता के लिए 100 करोड़ क्लब की गारंटी बन चुके हैं. लेकिन अपने करियर में उन्होंने एक ऐसी गलती की जिस पर उन्हें आज भी पछतावा हो रहा है. दरअसल, फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) से पहले अक्षय कुमार को फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' (Bhaag Milkha Bhaag) ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए मना कर दिया था. एचटी इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स में अक्षय ने इस बात का खुलासा किया.

जब विक्की कौशल और राधिका आप्टे ने खिलाड़ी कुमार से पूछा कि ऐसी कौनसी फिल्म है जो उन्होंने अभी तक नहीं देखी हैं तो अक्षय ने 'भाग मिल्खा भाग' का नाम किया. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इस फिल्म में लीड रोल ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने हामी नहीं भरी. खिलाड़ी कुमार ने कहा कि, "सच बताऊ तो मुझे पछतावा है कि मैंने वो फिल्म नहीं की. मुझे वो फिल्म ऑफर तो हुई थी लेकिन मैंने उस वक्त 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' (Once upon a Time in Mumbai Dobara) को चुना."

यह भी पढ़ें:- जब अक्षय कुमार ने अंग्रेजों को उन्हीं की जमीन पर चटाई थी धूल, जीता था ये मैच

'भाग मिल्खा भाग' की बात करें तो इस फिल्म में फरहान अख्तर, दिव्या दत्ता, सोनम कपूर जैसे सितारें अहम भूमिका में थे. फिल्म  में फरहान ने 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था. उनके अभिनय की खूब प्रशंसा हुई थी. फिल्म का निर्देशन राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2019 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).