Akshay Kumar ने संदीप नाहर की मौत पर जाहिर किया दुख, लिखा ये इमोशनल ट्वीट
संदीप और अक्षय कुमार ने फिल्म केसरी में साथ काम किया है. ऐसे में जब अक्षय को इस बारे में जानकारी मिली तो भी रियेक्ट करने से खुद को नहीं रोक सके.
बॉलीवुड एक्टर संदीप नाहर (Sandeep Nahar) के निधन के चलते पूरी फिल्म इंडस्ट्री सन्न है. मुंबई पुलिस के मुताबिक नाहर ने अपने घर पर खुदखुशी कर ली है. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज इसकी जांच करनी शुरू कर दी है. नाहर ने एमएस धोनी और केसरी जैसी फिल्मों के साथ कई टीवी शो में काम किया है. उनके निधन की खबर के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी ट्वीट करके अपना दुख जाहिर किया है. संदीप और अक्षय कुमार ने फिल्म केसरी में साथ काम किया है. ऐसे में जब अक्षय को इस बारे में जानकारी मिली तो भी रियेक्ट करने से खुद को नहीं रोक सके.
अक्षय कुमार ने लिखा कि संदीप नाहर के जाने की खबर दिल तोड़ देने वाली है. केसरी में साथ रहने वाला एक हंसता हुआ और खाने का शौकीन इंसान, जिंदगी का कोई भरोसा नहीं होता. कृपया करके जब भी लो फील करें तो मदद ले. यह भी पढ़े: 'एमएस धोनी' फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके अभिनेता संदीप नाहर ने की आत्महत्या, फेसबुक पर लिखा सुसाइड नोट
Heartbreaking to know about #SandeepNahar’s passing away. A smiling young man passionate for food as I remember him from Kesari. Life’s unpredictable. Please seek help if ever feeling low. Peace for his soul 🙏🏻 pic.twitter.com/sHPTvzLYoQ
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 16, 2021
आपको बता दे कि एक्टर ने फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा कि अब जीने की इच्छा नहीं हो रही है. जीवन में कई सुख दुख देखें हैं हर प्रॉब्लम को भी फेस किया लेकिन आज मैं जिस ट्रोमा से गुजर रहा हूं वो बर्दाशत के बाहर , मुझे पता है कि सुसाइड करना कायरता है, मुझे भी जीना था लेकिन ऐसे जीने का भी क्या फायदा जहां सुकून और सेल्फ रिस्पेक्ट ना हो.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2021 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

