बॉलीवुड

Laxmii: अक्षय कुमार के बाद साइना नेहवाल से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला तक, इन सेलिब्रिटीज ने लगाई समानता की बिंदी 

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'लक्ष्मी' के प्रचार में जोरों शोरों से जुटे हुए हैं. फिल्म में वो लक्ष्मी नाम की ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं. हर बार अपनी फिल्म से लोगों के बीच एक सामाजिक संदेश देने वाले अक्षय कुमार इस फिल्म के माध्यम से लोगों को समानता का संदेश देना चाहते हैं.

Laxmii: अक्षय कुमार के बाद साइना नेहवाल से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला तक, इन सेलिब्रिटीज ने लगाई समानता की बिंदी 
साइना नेहवाल, अक्षय कुमार और सिद्धार्थ शुक्ला (Photo Credits: Instagram)

Laxmii: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'लक्ष्मी' के प्रचार में जोरों शोरों से जुटे हुए हैं. फिल्म में वो लक्ष्मी नाम की ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं. हर बार अपनी फिल्म से लोगों के बीच एक सामाजिक संदेश देने वाले अक्षय कुमार इस फिल्म के माध्यम से लोगों को समानता का संदेश देना चाहते हैं. फिर वो चाहे पुरुष हो, स्त्री हो या फिर कोई समलैंगिक व्यक्ति, हर इंसान आदर और सम्मान का हकदार है. अपनी इसी संदेश के साथ फिल्म को प्रोमोट कर रहे अक्षय कुमार ने लाल बिंदी लगाकर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी.

अक्षय ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था, "मैंने तो लगा ली है प्यार और समानता की लाल बिंदी. अब आपकी बारी है कि आप मुझे जॉइन करें 'अब हमारी बारी है' इंस्टाग्राम फिल्म के साथ. ये थर्ड जेंडर के प्रति प्रेम और स्वीकृति को दर्शाने के लिए करें."

अक्षय की इस पहल से काफी सारे सेलिब्रिटीज जुड़ते हुए नजर आए. इनमें साइना नेहवाल, सिद्धार्थ शुक्ला, ऋत्विक धनजानी और गिप्पी ग्रेवाल समेत एनी लोग नजर आए. देखे ये तस्वीरें:

साइना नेहवाल (Saina Nehwal)

ऋत्विक धनजानी (Ritvik Dhanjani)

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla)

गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal)

आपको बता दें कि फिल्म 'लक्ष्मी' में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया और ये 9 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी एप पर रिलीज की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2020 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).