बॉलीवुड

अपनी पहली क्रश से मिल कर फूले न समाए अक्षय कुमार, शेयर की यह तस्वीर

अक्षय ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पहली क्रश के साथ एक तस्वीर शेयर की

अपनी पहली क्रश से मिल कर फूले न समाए अक्षय कुमार, शेयर की यह तस्वीर
अपनी पहली क्रश से अक्षय ने की मुलाकात (Photo Credits : Instagram)

मुंबई : 2 साल पहले अक्षय ने अपने पहले क्रश के बारे में खुलासा किया था. अक्षय ने बताया था कि स्कूल के दौरान उन्हें उनकी मराठी की अध्यापिका पर क्रश था. सालों बाद अक्षय ने अपनी पहली क्रश से मुलाकात की और उनसे मिलकर उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा. अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने अपनी मराठी टीचर के साथ एक तस्वीर भी शेयर की.

उन्होंने फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा ,"मुझे काम-चलाऊ मराठी सिखाने का श्रेय सिर्फ इनको ही जाता है. ये मेरे स्कूल के दिनों की मराठी टीचर हैं. इनसे मुलाकात करने का इससे अच्छा दिन और कोई नहीं हो सकता था." अक्षय यहां पर महाराष्ट्र दिवस की बात कर रहे थे और इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने सभी को इस दिवस की शुभकामनाएं भी दी. इस तस्वीर में अक्षय अपनी अध्यापिका के साथ बैठे नजर आए और उनके चेहरे पर एक मुस्कान भी थी. वैसे इतने लंबे समय बाद अपनी सबसे पहली क्रश से मिलकर कोई भी इतना खुश नजर आएगा.

वर्कफ्रंट पर देखा जाए तो अक्षय इस समय अपनी फिल्म 'केसरी' की शूटिंग में व्यस्थ हैं. इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी. इस साल उनकी दो फिल्मे भी रिलीज होने वाली हैं. मौनी रॉय के साथ उनकी फिल्म 'गोल्ड' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. इस फिल्म में अक्षय पूर्व हॉकी प्लेयर बलबीर सिंह की भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा इस साल उनकी एक और फिल्म '2.0' रिलीज होगी. इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और अक्षय को विलन के रूप में देखा जाएगा.यह एक साई-फाई फिल्म होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2018 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).