बॉलीवुड

Man vs Wild शो में पीएम मोदी को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं अक्षय कुमार और अनिल कपूर समेत बॉलीवुड के ये सितारे

फैन्स के अलावा बॉलीवुड सितारे भी नरेंद्र मोदी को डिस्कवरी चैनल पर देखने के लिए बेहद उस्तुक है. स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस एपिसोड के लिए अपनी एक्साइटमेंट बयां की है

Man vs Wild शो में पीएम मोदी को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं अक्षय कुमार और अनिल कपूर समेत बॉलीवुड के ये सितारे
Man vs Wild शो में पीएम मोदी को देखने के लिए बेहद उत्सुक है बॉलीवुड सितारे (Photo Credits: Twitter)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को आज 9 बजे डिस्कवरी चैनल के शो मैन वर्सेज वाइल्ड (Man Vs Wild) में देखा जाएगा. शो को बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) होस्ट करते हैं. दर्शकों के बीच ये शो काफी लोकप्रिय है. हाल ही में पीएम मोदी के साथ शूट किए गए एपिसोड के कुछ प्रोमोज रिलीज किए गए थे और तभी से फैन्स में इस एपिसोड को देखने के लिए काफी उत्सुकता बनी हुई है. आज रात शो को 180 से ज्यादा देशों में प्रसारित किया जाएगा.

पीएम मोदी शो में बेयर ग्रिल्स के साथ जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में बात करते हुए नजर आएंगे. फैन्स के अलावा बॉलीवुड सितारे भी नरेंद्र मोदी को डिस्कवरी चैनल पर देखने के लिए बेहद उस्तुक है. स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस एपिसोड के लिए अपनी एक्साइटमेंट बयां की है. एक नजर डालिए इन ट्वीट्स पर:-

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) : रात 9 बजे पीएम मोदी को बेयर ग्रिल्स के साथ 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में देखने के लिए एक्साइटेड हूं.

यह भी पढ़ें:- Man vs Wild: बेयर ग्रिल्स ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कहा- मुश्किल हालातों में भी रहते हैं शांत और विनम्र

करण जौहर (Karan Johar) : प्राइम मिनिस्टर ने आज एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है.

अनिल कपूर (Anil Kapoor) : मैं इस एपिसोड के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता हूं.

अजय देवगन (Ajay Devgn) : कॉल ऑफ द डे

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने खुद ट्विटर पर इस एपिसोड के बारे में ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि, "भारत के हरे-भरे जंगलों के बीच में रहकर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर रौशनी डालने से बेहतर क्या हो सकता है.आज रात 9 बजे ज्वाइन करें."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2019 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).