Akshay Kumar और Samantha Ruth Prabhu ने 'पुष्पा' के गाने पर किया जबरदस्त हॉट डांस, वीडियो हुआ वायरल
अक्षय कुमार जहां जाते हैं महफिल वहीं जम जाती है. हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने एक प्रोमो रिलीज किया था, जिसमें वे कॉफी विद करण सीजन 7 में सामंथा रुथ प्रभु के साथ धमाकेदार एंट्री लेते नजर आए थे.
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जहां जाते हैं महफिल वहीं जम जाती है. हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने एक प्रोमो रिलीज किया था, जिसमें वे कॉफी विद करण सीजन 7 में सामंथा रुथ प्रभु के साथ एंट्री लेते नजर आए थे. उन्होंने सामंथा को गोद में उठाया हुआ था. अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें अक्षय और सामंथा पुष्पा के गाने में जबरदस्त हॉट डांस करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है.
अक्षय कुमार तीसरी बार कॉफी विद करण में पहुंचे हैं. पहुंचते ही उन्होंने अपने ह्यूमर से दर्शकों का दिल जीतना शुरु कर दिया है. जहां उन्होंने शो में सामंथा के साथ ग्रांड एंट्री ली तो वहीं उन्होंने करण जौहर के साथ भी खूब मस्ती की. यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर गुरुवार को शाम 7 बजे प्रसारित होगा.
View this post on Instagram
अक्षय कुमार हाल ही में यश राज की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में नजर आए थे. फिल्म में उनके अपोजिट मानुषी छिल्लर दिखी थीं, जिन्होंने राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभाया है. फिल्म दर्शको इम्प्रेस करने में असफल रही है. इन दिनों खिलाड़ी रक्षा बंधन फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं. आनंद एल राय द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में अक्की के अपोजिट भूमि पेडनेकर नजर आएंगी. यह फिल्म रक्षाबंधन त्योहार के मौके पर 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

