अक्षय कुमार ने क्रिसमस पर दिया फैंस को खास तोहफा, गुड न्यूज का नया गाना दिल ना जानिया किया शेयर
फिल्म की कहानी की तो ये 2 ऐसे कपल के बारे में जिन्हें बच्चा नहीं हो रहा है. ऐसे में दोनों IVF का सहारा लेते हैं लेकिन इसमें एक गड़बड़ी हो जाती है.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पूरे 10 साल बाद एक बार फिर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ बॉक्स ऑफिस पर कदम रखने जा रहे हैं फिल्म गुड न्यूज (Good Newwz) से. अक्षय और करीना की ये फिल्म 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ऐसे में दोनों अपनी फिल्म को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. आज क्रिसमस के मौके पर अक्षय ने अपने फैंस को दिया खास है. अक्षय ने अपनी फिल्म गुड न्यूज का नया दिल ना जानिया (Dil Na Jaaneya) शेयर किया है. ये फिल्म का बेहद ही रोमांटिक गाना है. जिसमें अक्षय कुमार और करीना कपूर के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के बीच की बॉन्डिंग भी देखने लायक है.
इस गाने को अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर लिखा क्रिसमस का सेलिब्रेशन बिना स्माइल के कैसे हो सकता है? इस गाने को रोचक कोहली , लव और अक्शा ने अपनी आवाज़ से सजाया है. जबकि म्यूजिक रोचक और लव ने दिया है.
वैसे आपको बता दे कि अक्षय और करीना पहले भी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. दोनों की जोड़ी 'अजनबी', 'कमबख्त इश्क', 'टशन' और 'बेवफा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है. बात करे फिल्म की कहानी की तो ये 2 ऐसे कपल के बारे में जिन्हें बच्चा नहीं हो रहा है. ऐसे में दोनों IVF का सहारा लेते हैं लेकिन इसमें एक गड़बड़ी हो जाती है. इसी को थीम बनाकर पूरी फिल्म तैयार की गई है. इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है. ये इस साल रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की चौथी फिल्म है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2019 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

