8 साल पहले इस निर्देशक से हुई थी अक्षय कुमार की अनबन, अब इस फिल्म के लिए फिर से आएंगे साथ
8 साल पहले अक्षय कुमार और इस निर्देशक के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी.
8 साल पहले अक्षय कुमार की फिल्म 'तीस मार खान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने क्रिटिक्स को काफी निराश किया था. फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था. उस समय अक्षय कुमार और फराह खान के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी. कहा जा रहा था कि इन दोनों ने कभी दोबारा साथ न काम करने की कसम खाई थी पर बॉलीवुड में तो रिश्तें बनते-बिगड़ते रहते हैं. अब बताया जा रहा है कि फिल्म 'हाउसफुल 4' के लिए ये दोनों फिर से एक साथ आएंगे. फराह खान इस फिल्म के एक गाने को कोरियोग्राफ करेंगी. इस गाने में अक्षय कुमार थिरकते हुए दिखेंगे.
बॉलीवुड हंगामा के एक सूत्र के मुताबिक, "साजिद खान इस फिल्म के निर्देशक हैं और साथ ही फराह खान के भाई भी हैं. उन्होंने ही अक्षय और फराह का पैचअप करवाया है."
आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा जैसे सितारें भी हैं.साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं.
निर्माता के साथ अनबन की वजह से साजिद खान फिल्म 'हाउसफुल 3' से नहीं जुड़ पाए थे लेकिन अब वह 'हाउसफुल 4' को डायरेक्ट कर रहे हैं. अभी तक इस सीरीज की सभी फिल्मों ने दर्शकों को खूब हंसाया है . अब यह देखने वाली बात होगी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2018 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

