फिल्म 'दे दे प्यार दे' का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन, तीन दिन में कमाए इतने करोड़
अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दे दे प्यार दे' (De De Pyaar De) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. फिल्म को समीक्षकों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी और यह फिल्म ऑडियंस का मनोरंजन करने में भी सफल हो रही है.
अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दे दे प्यार दे' (De De Pyaar De) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. फिल्म को समीक्षकों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी और यह फिल्म ऑडियंस का मनोरंजन करने में भी सफल हो रही है. फिल्म ने रविवार को 14.74 करोड़ का बिजनेस किया. अभी तक यह फिल्म कुल मिलाकर 38.54 करोड़ रुपये कमा चुकी है. बाकी शहरों के मुकाबले मुंबई और दिल्ली में यह फिल्म बेहतर प्रदर्शन कर रही है. ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इस फिल्म की कमाई के बारे में जानकारी दी है.
फिल्म 'दे दे प्यार दे' में तब्बू और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में है. फिल्म में जिम्मी शेरगिल और जावेद जाफरी जैसे स्टार्स ने गेस्ट अपीयरेंस दी है. आकिव अली ने फिल्म का निर्देशन किया है. बतौर निर्देशक यह आकिव की पहली फिल्म है. इससे पहले उन्होंने एक एडिटर के रूप में काम किया था.
#DeDePyaarDe witnesses day-wise growth... Biz was affected on Day 3 due to polling in some parts... Mumbai and Delhi-NCR plexes lead... Weekdays crucial... Fri 10.41 cr [incl Thu previews], Sat 13.39 cr, Sun 14.74 cr. Total: ₹ 38.54 cr. India biz. #DDPD
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 20, 2019
यह भी पढ़ें:- फिल्म 'दे दे प्यार दे' में फूलों ने ली शराब की बोतल की जगह
फिल्म 'दे दे प्यार दे' की समीक्षा में हमने आपको बताया था कि, " यह फिल्म आपको हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. फिल्म में अजय और रकुल प्रीत की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है. तब्बू हमेशा की तरह अपने लाजवाब अभिनय से आपको खूब प्रभावित करेंगी. फिल्म में कुछ खामियां भी हैं मगर कॉमेडी की डोज को देखते हुए आप उन्हें नजरअंदाज कर सकते हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2019 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

