बॉलीवुड

अजय देवगन की फिल्म तानाजी का तीसरा गाना ‘घमंड कर’ हुआ रिलीज, सुनकर जोश से भर जाएंगे आप

इस फिल्म से अजय देवगन और सैफ अली खान पूरे 13 साल बाद एक साथ दोबारा दिखाई देने जा रहे हैं. फिल्म के इस ट्रेलर में भी अजय देवगन और सैफ अली खान के लड़ाई देखने को मिल रही है.

अजय देवगन की फिल्म तानाजी का तीसरा गाना ‘घमंड कर’ हुआ रिलीज, सुनकर जोश से भर जाएंगे आप
घमंड कर (Image Credit: Instagram)

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) का एक और नया गाना सामने आ चुका है. घमंड कर नाम के गाने की धुन बेहद शानदार है. जिसे सुनने के बाद कोई भी जोश से भर जाए. इस गाने में अजय देवगन और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बीच जंग बेहद ही शानदार तरीके से दिखाया गया. इस गाने सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ने अपनी आवाज से सजाया है. जबकि म्यूजिक दिया सचेत परंपरा ने. जबकि बोल लिखे है अनिल वर्मा ने.

बात अगर अजय देवगन की इस फिल्म की करे ये मुगलों पर मराठों की सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी है. कैसे कोंढाणा का किल्ला जीतने के लिए मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे (Tanaji Malusare) ने अपने जान की बाजी लगा दी थी. इस महान वीर गाथा को अजय देवगन अपनी इस फिल्म से बयान करने जा रहे हैं. फिल्म में अजय देवगन संग उनकी पत्नी काजोल ही नजर आएंगी जो फिल्म में उनकी पत्नी का रोल निभाती दिखाई देंगी. आप भी देखिए फिल्म का ये खास गाना.

इस फिल्म से अजय देवगन और सैफ अली खान पूरे 13 साल बाद एक साथ दोबारा दिखाई देने जा रहे हैं. फिल्म के इस ट्रेलर में भी अजय देवगन और सैफ अली खान के लड़ाई देखने को मिल रही है. इस फिल्म को डायरेक्ट किया है ओम राउत ने. ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ होगी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर दीपिका पादुकोण की छपाक से होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2019 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).