बॉलीवुड

Ajay Devgn ने फैंस के साथ मनाया अपना जन्मदिन, सेलिब्रेशन की तस्वीरें आई सामने

इस दौरान अजय देवगन ने सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा. ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक ट्रैक में अभिनेता का कमाल के लग रहें थे. तो वहीं फैंस भी अजय देवगन से मिले इस प्यार को पाकर गदगद हो गए.

Ajay Devgn ने फैंस के साथ मनाया अपना जन्मदिन, सेलिब्रेशन की तस्वीरें आई सामने
अजय देवगन का जन्मदिन (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने 2 अप्रैल को अपना 52वां जन्मदिन मनाया. तो वहीं अजय देवगन के इस खास मौके पर फैंस के साथ तमाम सितारें भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते दिखाई दिए. सलमान खान (Salman Khan) से लेकर संजय दत्त (Sanjay Dutt) तक ने अजय देवगन संग फोटो शेयर की और उन्हें बधाई दी. ऐसे में अब अजय देवगन की फैंस के साथ केक कटिंग की तस्वीरें सामने आई है. दरअसल कुछ फैंस अजय देवगन को बधाई देने उनके घर पहुंच गए. फैंस का ये प्यार देखकर अजय खुद को रोक नहीं पाए और उनसे मिलने वो बाहर आए.

हालांकि इस दौरान अजय देवगन ने सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा. ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक ट्रैक में अभिनेता का कमाल के लग रहें थे. तो वहीं फैंस भी अजय देवगन से मिले इस प्यार को पाकर गदगद हो गए. आप भी देखिए इनकी ये तस्वीरें. जिसे नामी फोटोग्राफर विरल बियानी ने अपने इंस्टा पर शेयर की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन का जलवा जल्द ही डिजनी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म भुज से दिखाई देगा. जबकि वहीं वो RRR और मैदान जैसी फिल्मों में भी नजर आने जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2021 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).