बॉलीवुड

8 साल बाद बड़े पर्दे पर इस फिल्म में साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की केमिस्ट्री को उनके फैन्स बेहद पसंद करते हैं. इसी साल अप्रैल में इन दोनों की शादी के दस साल पूरे हो गए थे और अब जल्द ही बड़े पर्दे पर भी फैन्स को इन दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री देखने का मौका मिल सकता है.

8 साल बाद बड़े पर्दे पर इस फिल्म में साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय (Photo Credit: DNAIndia)

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की केमिस्ट्री को उनके फैन्स बेहद पसंद करते हैं. इसी साल अप्रैल में इन दोनों की शादी के दस साल पूरे हो गए थे और अब जल्द ही बड़े पर्दे पर भी फैन्स को इन दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री देखने का मौका मिल सकता है. जी हां, बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों फिल्म 'गुलाब जामुन' में साथ नजर आ सकते हैं. अनुराग कश्यप इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और सर्वेश मेवारा के निर्देशन में यह फिल्म बनेगी. जल्द ही इस खबर की आधिकारिक पुष्टि भी की जा सकती है.

इससे पहले फिल्म 'रावण' में ऐश्वर्या और अभिषेक को एक साथ देखा गया था. इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था और यह फिल्म 18 जून, 2010 को रिलीज हुई थी. अब 8 साल बाद यह रियल लाइफ जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी. बताया जाता है कि 2 साल पहले भी इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या और अभिषेक को एप्रोच किया गया था पर उस समय इन दोनों ने इस फिल्म के लिए ना कर दी थी.

वैसे ऐश्वर्या की फिल्म 'फन्ने खान' भी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में ऐश्वर्या बेबी सिंह नामक एक पॉप सिंगर की भूमिका निभा रही हैं. इस फिल्म में राजकुमार राव और अनिल कपूर भी अहम रोल में हैं. यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी. वहीं अभिषेक बच्चन को भी फिल्म 'मनमर्जियां' में देखा जाएगा. उनके अलावा इस फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी नजर आएंगे. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 सितम्बर को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2018 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).